Post Office Franchise Scheme in Hindi: आज के समय में हर कोई ऐसा काम करना पसंद करता है जिसमें ज्यादा झंझट न हो लेकिन मोटी कमाई हो सके। नौकरी करने से ज्यादा लोगों का इंटरेस्ट अपने खुद के बिजनेस को शुरू करने का होता है। हालांकि, बिजनेस की शुरुआत करना भी कोई आसान काम नहीं है। इसमें रिस्क के साथ इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छे खासे पैसे भी होने चाहिए, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जो सिर्फ 10 हजार रुपये में आपको अच्छी कमाई करा सकता है।
10 जमा करने पर हर महीने होगी कमाई!
दरअसल, हम पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी स्कीम (Post Office Franchise Scheme Benefits) की बात कर रहे हैं। नई फ्रेंचाइजी योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2024 से होने वाली है। इस नई योजना को शुरू करने के पीछे की वजह लोगों तक ज्यादा से ज्यादा पोस्ट ऑफिस की सुविधाएं पहुंचाना है।
Post Office Franchise Scheme Eligibility Criteria
अगर आप 10वीं पास हैं और अपनी जगह की लोकल भाषा जानने के अलावा कंप्यूटर और स्मार्टफोन की अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास PAN कार्ड भी होना जरूरी है।
कैसे बनें पोस्ट ऑफिस के फ्रेंचाइजी?
फ्रेंचाइजी बनने के लिए आप एलिजिबल हैं तो आप अपने क्षेत्र के बड़े डाक घर जाकर संपर्क कर सकते हैं। सिक्योरिटी के तौर पर आपको पोस्ट ऑफिस में 10 हजार रुपये जमा करने होंगे।
ये भी पढ़े- Post Office MIS 2024: निवेश से पहले समझिए कैलकुलेशन
कैसे होगी फ्रेंचाइजी की कमाई?
फ्रेंचाइजी की कमाई कमीशन (Franchisee Commission) के जरिए होगी। प्रति रजिस्टर लेटर पर आपको 3 रुपये की कमीशन मिलेगी। 200 रुपये से ज्यादा के प्रति मनी ऑर्डर पर 5 रुपये की कमीशन, पोस्टल स्टैम्प्स और स्टेशनरी की प्रति सेल पर 5 प्रतिशत की कमीशन मिलेगी। बुक किए गए स्पीड पोस्ट आइटम के जरिए फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई हो सकती है और वो हर महीने 7% से 25% तक का फायदा उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
13 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
22 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines