Post Office FD Rates FY 2023-24: वित्त मंत्रालय ने विभिन्न अवधि के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट ब्याज दरों में संशोधन किया है। ब्याज दरों में 0.5% तक की बढ़ोतरी की गई है। संशोधित दरें कल (1 अप्रैल) से शुरू हो रही वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में लागू होंगी। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में भी सरकार ने कुछ अवधि के लिए पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी।
April-June 2023 Interest Rates
इसी के साथ यह उम्मीद है कि सरकार SCSS, SSY और NSC जैसी कुछ अन्य छोटी बचत योजनाओं की दरों के साथ-साथ कुछ अवधि के लिए डाकघर एफडी ब्याज दरों में वृद्धि कर सकती है।
बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दरें
अगर आप एक सुरक्षित और लाभदायक योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आप डाकघर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। यह योजना सरकारी गारंटी के साथ-साथ अधिक लाभ भी प्रदान करती है।
पोस्ट ऑफिस में FD खोलना बहुत आसान है। इंडिया पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक 1,2,3, और 5 साल की अलग-अलग अवधि की FD खोल सकते हैं।
डाकघर में FD चेक या नकद देकर खोली जा सकती है। खाता खोलने के लिए आपको न्यूनतम राशि 1000 रुपये जमा करने की आवश्यकता है। हालांकि, अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
7 दिन से लेकर एक साल तक की FD पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 1 साल 1 दिन से 2 साल तक की FD पर भी यही ब्याज दर उपलब्ध है। वहीं 3 साल तक की FD पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज भी मिलता है। 3 साल एक दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर 6.70 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यानी यहां आपको FD पर अच्छा प्रॉफिट मिलेगा।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 hr agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
7 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
7 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
21 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines