Post Office FD Tips: इन्वेस्टमेंट के बहुत से ऑप्शन हैं, जहाँ कुछ लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हैं। वहीं कुछ SIP का विकल्प चुनते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस तरह के रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचना चाहते हैं। ऐसे में कई लोग सरकारी योजनाओं को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी एक ऐसा ही भरोसेमंद निवेश विकल्प है। हालांकि, एफडी बैंक में भी करवाई जा सकती है, लेकिन यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस एफडी (Post Office FD) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस एफडी की अवधि और नियम
- पोस्ट ऑफिस में की गई एफडी को टाइम डिपॉजिट (Time Deposit) भी कहा जाता है। इसमें कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है, जिससे लंबी अवधि में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है।
- यदि आप चाहते हैं कि आपका पैसा जल्दी दोगुना या अधिक हो जाए, तो यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
बता दें कि पोस्ट ऑफिस एफडी में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। - अगर आप अपनी एफडी का टाइम बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। मान लीजिए आपने 1 साल की एफडी करवाई है और इसे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह 1 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं 5 साल की FD को बढ़ाने पर यह 5 साल के लिए बढ़ेगी।
8 लाख का निवेश होगा 24 लाख का?
आपको बता दें कि 5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर 7.5% ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप 8 लाख रुपये का निवेश 5 साल के लिए करते हैं, तो आपका पैसा 11,59,958 रुपये हो जाएगा। यानी आपको 3,59,958 रुपये ब्याज मिलेगा।
अगर आप इसे 5 साल के लिए और बढ़ाते हैं, तो कुल राशि 16,81,879 रुपये हो जाएगी और ब्याज 8,81,879 रुपये मिलेगा। वहीं अगर इसे 15 साल तक जारी रखते हैं, तो 8 लाख रुपये की राशि बढ़कर 24,38,638 रुपये हो जाएगी। यानी आपको कुल 16,38,638 रुपये का ब्याज मिलेगा।
| अवधि | ब्याज दर (%) |
| 1 साल | 6.90% |
| 2 साल | 7.00% |
| 3 साल | 7.10% |
| 5 साल | 7.50% |
पोस्ट ऑफिस एफडी के फायदे
- इसके तहत आपको सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलता है।
- इसमें कंपाउंडिंग का लाभ होता है और लंबे समय में अधिक मुनाफा होता है।
- साथ ही कर लाभ (Tax Benefit) भी मिलता है, 5 साल की एफडी पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
- आप अपने हिसाब से 1 से 5 साल तक का ऑप्शन चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें – 8th Pay Commission: कितना बढ़ सकता है वेतन और पेंशन? यहां चेक करें डिटेल
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines