भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में पूनम गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। पूनम गुप्ता को डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा की जगह आरबीआई का डिप्टी गवर्नर चुना गया है। डॉ. पात्रा 14 जनवरी, 2025 को रिटायर हो गए थे। गुप्ता का कार्यकाल 3 साल का होगा।
वर्ल्ड बैंक का रहीं हिस्सा
RBI में 4 डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से एक कमर्शियल बैंकिंग बैकग्राउंट और एक अन्य इकोनॉमिस्ट होता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पूनम गुप्ता को रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। गुप्ता नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की डायरेक्टर जनरल और प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल की पार्ट टाइम मेंबर हैं। इसके अलावा, वह वर्ल्ड बैंक में भारत के लिए लीड इकोनॉमिस्ट भी रह चुकी हैं।
क्या होती है भूमिका?
वर्तमान में RBI के बाकी 3 डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव, टी रबी शंकर और स्वामिनाथन जानकीरमन हैं। मौद्रिक नीति के लिए जिम्मेदार डिप्टी गवर्नर महंगाई को नियंत्रित करने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गवर्नर के साथ मिलकर काम करते हैं। डिप्टी गवर्नर RBI की नीतियों को तैयार करने और उन्हें लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कई जगह किया काम
रिपोर्ट के अनुसार, पूनम गुप्ता ने 2013 से 2021 तक वर्ल्ड बैंक में अलग-अलग पदों पर काम किया। इससे पहले उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस (NIPF), ICRIER में मैक्रोइकोनॉमिक्स की प्रोफेसर और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर भी काम किया। वह इंटरनेशल मॉनेटरी फंड में इकोनॉमिस्ट भी रही हैं।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
54 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines