PNB Alerts Today: बैंकिंग सेक्टर में इस समय बड़ी उथल-पुथल देखी जा रही है। जहां एक तरफ आरबीआई नियमों के उल्लंघन में जुर्माने पर जुर्माने लगा रहा है। वहीं बैंक अब कड़े रुख अपना दिखा रहे हैं। इसी क्रम में एक खबर पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से आ रही है। दरअसल बैंक ने सोशल मीडिया पर अपने ग्राहकों को एक जरूरी जानकारी दी है, जिसमें बताया है कि अगर 2 साल से उन्होंने अपने अकाउंट में कुछ लेन-देन नहीं किया तो वो तुरंत कर लें, क्योंकि कुछ ही दिन में उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा।
क्या कहता है आरबीआई का नियम
आरबीआई के नियम के अनुसार अगर किसी बैंक अकाउंट में पिछले 2 साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है, तो बैंक के पास अधिकार हैं उस अकाउंट को सस्पेंड करने का। इसके बाद ग्राहकों को फिर से अकाउंट चालू करने के लिए ब्रांच में जाना होता है और पूरी प्रक्रिया फॉलो करनी होती है। तभी जाकर वो सस्पेंड अकाउंट एक्टिव हो पता है। पीएनबी की तरफ से अपने ग्राहकों को यही सूचना दी गई है कि जल्द से जल्द कोई भी लेन-देन अपने अकाउंट से करें।
फिर करना होगा ये पूरा प्रोसेस
अगर अकाउंट आपका निष्क्रिय या सस्पेंड हो गया है तो आपको अपनी बैंक के ब्रांच में जाना होगा। वहां पर ई-केवाईसी फिर से शुरू करनी होगी। केवाईसी करने के बाद कुछ ही दिन में आपका अकाउंट फिर से चालू हो जाएगा। लेकिन इतना परेशान होने की जरूरत ही क्यों है? अगर अकाउंट रखना है तो लेनदेन करिए। अगर नहीं रखना तो बैंक जाकर अकाउंट बंद कर दीजिए। हां, एक बात और ध्यान रखिए बैंक समय-समय पर SMS चार्ज के पैसे अकाउंट से डेबिट करता रहता है, जो लेनदेन की सूची में नहीं आते हैं।
1 साल पहले बैंक भेजना शुरू कर देता है नोटिस
आरबीआई के नियम के अनुसार बैंक उन ग्राहकों को भी नोटिस भेजता है, जिन्होंने 1 साल से अपने खाते से लेनदेन नहीं किया हो। नोटिस में कहा जाता है कि जल्दी लेनदेन करें नहीं तो आने वाले समय में अकाउंट इन एक्टिव कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
12 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines