PNB Customers KYC Update Alert: बस कुछ ही दिनों में हम सभी साल 2023 को BYE-BYE कह देंगे और नए साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, दिन और साल के बदल जाने से हमारी जिंदगी में तो कोई खास बदलाव नहीं होता है लेकिन हां, कुछ तारीख जरूर हैं जिनके आने से पहले हमें अपने जरूरी कामों को निपटा लेना चाहिए। बैंक से संबंधित अन्य कुछ सरकारी कामों के लिए 31 दिसंबर लास्ट डेट है जिसे समय पर निपटाना जरूरी है।
ऐसी ही एक तारीख 18 दिसंबर, 2023 भी है। इस दिन तक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों को एक खास काम निपटा लेना चाहिए। अगर वो समय रहते अपने बैंक खाते से जुड़े इस काम को नहीं करेंगे, तो शायद बैंक उनका खाता (PNB KYC Update) भी बंद कर दे या फिर लेनदेन की प्रक्रिया पर रोक लगा दे। इसलिए बेहतर है कि आप चार दिनों में अपने बैंक से जुड़े काम को निपटा लें।
ये भी पढ़ें- ऐसे करें Free में Aadhaar Card Update
18 दिसंबर से पहले PNB ग्राहक निपटा लें ये काम
अगर आपका भी बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो 18 दिसंबर 2023 से पहले अपना KYC Update जरूर करें। इसे लेकर बैंक ने पहले भी कई बार नोटिफिकेशन जारी (PNB KYC Update Last Date) की है। यहां तक कि अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट से भी बैंक, ग्राहकों को जानकारी दे चुका है कि 18 दिसंबर 2023 से KYC Update करवाना जरूरी है।
किन बैंक ग्राहकों के लिए KYC अपडेट जरूरी?
ऐसे ग्राहक जिन्होंने 30 सितंबर, 2023 तक अपने बैंक खाते से KYC अपडेट नहीं करवाया है, उनके लिए केवाईसी को अपडेट करना जरूरी है। इसके लिए आप अपने बैंक ब्रांच जा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे भी बैंक की ओर से केवाईसी अपडेट की सुविधा दी जाती है।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card से तस्वीर बदलना आसान!
कहां और कैसे करें KYC अपडेट?
आप अपने बैंक जाने के अलावा अन्य तरह से भी KYC Update कर सकते हैं। PNB की इंटरनेट बैंकिंग सेवा या रजिस्टर्ड ई-मेल पर आए नोटिफिकेशन से केवाईसी कर सकते हैं। KYC के लिए मोबाइल नंबर (Mobile Number), आईडी प्रूफ (Address Proof), पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo), एड्रेस प्रूफ ( ID Proof), आय प्रमाण (Income Proof) आधार कार्ड (Aadhaar Card) और पैन (PAN Card) की जरूरत होती है। इन सभी दस्तावेजों को ले जाकर आप केवाईसी फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines