PNB Customer Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शनिवार को अपने ग्राहकों को पीएनबी के नाम से प्रसारित किए जा रहे फर्जी संदेशों से संबंधित एक एडवाइजरी जारी की। बैंक ने कहा कि ‘पीएनबी की 130वीं वर्षगांठ सरकारी वित्तीय सब्सिडी’ बताते हुए एक फर्जी संदेश डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है।
बैंक ने एक बयान में कहा, ‘ये फर्जी संदेश हैं और पीएनबी ब्रांड नाम का इस्तेमाल धोखाधड़ी के विभिन्न रूपों को जारी रखने के लिए किया जा रहा है। कुछ मामलों में, ये धोखाधड़ी पहचान की चोरी और वित्तीय घोटाले के प्रयास हैं।’
और पढ़िए – UP सरकार के लिए GST धोखाधड़ी बनी एक नई चुनौती; नोएडा में ही 3 साल में डबल हुए केस
पीएनबी ने अपने ग्राहकों और आम जनता को सलाह दी कि ऐसे नकली संदेश प्राप्त करते समय सावधान और सतर्क रहें, विशेष रूप से जो सोशल मीडिया और WhatsApp जैसे अन्य साधनों के माध्यम से प्रसारित होते हैं।
बैंक ने किया सतर्क
बैंक ने आगाह किया, ‘एहतियाती कदम के रूप में, हम अपने ग्राहकों से यह भी आग्रह करते हैं कि वे फोन कॉल या ईमेल के माध्यम से किसी भी गोपनीय/व्यक्तिगत/वित्तीय जानकारी का खुलासा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक/डाउनलोड न करें, भले ही वे वैध प्रतीत हों।’ जैसे-जैसे भारत में डिजिटल बैंकिंग बढ़ती जा रही है, स्कैमर्स धोखाधड़ी वाले संदेशों के माध्यम से लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई लूटने के लिए लक्षित कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
7 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines