हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PNB Credit Card New Rules: क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में हुई देरी तो लगेगा 1200 रुपये तक का जुर्माना, 1 नवंबर से लागू हुए नए न‍ियम

PNB क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए जरूरी खबर! 1 नवंबर 2026 से एटीएम निकासी, लेट पेमेंट, ऑटो-डेबिट फेलियर और यूटिलिटी बिल भुगतान के नियम व चार्जेस बदल गए हैं. जानिए अपनी जेब पर पड़ने वाला असर.

विज्ञापन
आज 1 नवंबर से PNB क्रेडिट कार्ड से संबंध‍ित कई नियम बदल गए हैं. (फोटो- एआई)

अगर आपके पास पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का वीजा (Visa) या रूपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों और चार्जेस में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 नवंबर 2026 से लागू हो रहे हैं. अब एटीएम से कैश निकालने, लेट पेमेंट करने, यूटिलिटी बिल भरने और यहां तक कि पेमेंट फेल होने पर आपको पहले से अलग (और कुछ मामलों में ज्यादा) जेब ढीली करनी पड़ सकती है. जान‍िये PNB क्रेडिट कार्ड के नियमों में क्या-क्या बदला है और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्या-क्या बदलने वाला है?

PNB ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई शुल्कों (Charges) को रिवाइज किया है:

लेट पेमेंट फीस
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुका पाते हैं, तो अब लेट पेमेंट फीस बकाया राशि (Total Outstanding Amount) के हिसाब से तय होगी:

विज्ञापन
  • 500 रुपये या उससे कम के बिल पर: 0 (कोई चार्ज नहीं)
  • 501 से 1,000 रुपये तक: 500 रुपये
  • 1,001 से 10,000 रुपये तक: 750 रुपये
  • 10,001 से 50,000 रुपये तक: 1,000 रुपये
  • 50,000 रुपये से ज्यादा पर: 1,200 रुपये

ऑटो-डेबिट या चेक बाउंस होने पर पेनल्टी
अगर आपने क्रेडिट कार्ड बिल के लिए ऑटो-डेबिट (Auto-Debit) लगाया है या चेक दिया है और वह किसी वजह से फेल हो जाता है, तो बैंक अब प्रति इंस्ट्रूमेंट 100 रुपये का चार्ज वसूलेगा. फिक्स डिपॉजिट (FD) के एवज में बने क्रेडिट कार्ड पर लेट पेमेंट फीस मिनिमम ड्यू (Minimum Amount Due) का 30% होगी (जो कम से कम 200 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 500 रुपये प्रति बिलिंग साइकिल हो सकती है.

डुप्लीकेट स्टेटमेंट का चार्ज
ऑनलाइन ई-स्टेटमेंट (E-Statement) तो पहले की तरह बिल्कुल फ्री रहेगा. लेकिन अगर आपको 3 महीने से ज्यादा पुराना डुप्लीकेट स्टेटमेंट चाहिए, तो आपको 50 रुपये प्रति महीना के हिसाब से फीस देनी होगी.

विज्ञापन

ATM कैड्रॉल, यूटिलिटी बिल और रिवॉर्ड पॉइंट
एटीएम से नकद पैसे निकालने (ATM Cash Withdrawal), रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने और क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिलों के भुगतान पर भी नए नियम व रिवाइज्ड चार्जेस लागू होंगे.

PNB कार्ड होल्डर्स अब क्या करें?
लेट फीस से बचने के लिए बिल की तारीख से 2-3 दिन पहले ही पेमेंट कर दें. अगर ऑटो-डेबिट सेट किया है, तो बिल कटने की तारीख पर खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें ताकि 100 रुपये का बाउंस चार्ज न लगे. पुराने स्टेटमेंट के लिए चार्ज देने से बचने के लिए अपने ईमेल पर आने वाले ई-स्टेटमेंट को संभालकर रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: ऊपर बताए गए शुल्क सांकेतिक हैं और क्रेडिट कार्ड के वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. अपने कार्ड पर लागू सटीक जानकारी के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

 

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola