हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Alert! बिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?

Bank Account Fraud Steps: PNB में 35 करोड़ के घोटाले के बाद जानिए अगर आपके खाते से अनधिकृत ट्रांजेक्शन हो जाए तो क्या करें. RBI के 3 दिनों वाले नियम (Zero Liability) और साइबर हेल्पलाइन 1930 की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
बैंकिंग फ्रॉड को 100% रोकना नामुमकिन सा लगता है, लेकिन सही समय पर जागरूकता और सही कदम उठाकर आप अपने वित्तीय नुकसान को रोक सकते हैं और अपने पैसे वापस पा सकते हैं. (पीटीआई फोटो)

बिना OTP बताए, बिना कोई कागज साइन किए, अकाउंट से पैसा गायब हो जाए तो कैसा लगेगा? ग्रेटर नोएडा में PNB के ग्राहकों के साथ यही हुआ. लोगों की सालों की सेविंग, FD और सेविंग अकाउंट से अचानक 35 करोड़ रुपये गायब हो गए. सुनकर ही डर लगता है. बैंक फ्रॉड को 100% रोकना मुश्किल है, पर थोड़ी सी समझदारी से आप अपना नुकसान बचा सकते हैं. Narayan Kumar & Co के सीए और व‍ित्‍तीय मामलों के एक्‍सपर्ट नारायण कुमार झा ने News24 को बताया कि अगर अकाउंट में कोई भी अजीब ट्रांजेक्शन दिखे तो क्या करना है.

पैसा गायब दिखे तो तुरंत ये 5 स्टेप उठाएं

सबसे पहले बैंक को बताएं
जैसे ही फोन पर अनजान ट्रांजेक्शन का मैसेज आए, तुरंत बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करें. ऐप से अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग को फ्रीज कर दें. ताकि और पैसा न कटे. अगर किसी ने आपका पासवर्ड या PIN बदल दिया है तो वो भी बताएं.

3 दिन के अंदर लिखित शिकायत करें
सिर्फ फोन करना काफी नहीं है. RBI का नियम कहता है क‍ि अगर तीसरे पक्ष की गलती या बैंक की लापरवाही से पैसा कटा है और आपने 3 वर्किंग डेज के अंदर बैंक को लिखित में बता दिया, तो आपकी देनदारी Zero हो जाती है. मतलब बैंक को पूरा पैसा वापस करना पड़ेगा. इसलिए बैंक में जाकर लिखित कंप्लेंट दे और कंप्लेंट नंबर, ट्रांजेक्शन डिटेल और पावती संभाल कर रखें.

विज्ञापन

1930 पर कॉल करें और FIR कराएं
ये साइबर फ्रॉड है तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें. साथ ही cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन कंप्लेंट डालें.
अपने पास अकाउंट नंबर, ट्रांजेक्शन ID, तारीख, कितना पैसा गया और स्क्रीनशॉट तैयार रखें.

सारे सबूत संभाल कर रखें
बैंक स्टेटमेंट, SMS, ईमेल अलर्ट, अनजान ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट, बैंक से हुई हर बातचीत की कॉपी आद‍ि संभालकर रखें. अगर ब्रांच गए हैं तो किससे, कब मिले, वो लिख लें. बैंक ने जो भी लिखित में दिया है, उसे फाइल में रखें.

विज्ञापन

बैंक नहीं सुन रहा तो RBI में जाएं
अगर बैंक ने 30 दिन तक कोई जवाब नहीं दिया या जवाब से आप खुश नहीं हो, तो सीधा RBI Ombudsman में शिकायत करें. आप अपने सारे कागजों के साथ CRPC@rbi.org.in पर मेल कर सकते हैं या RBI के टोल-फ्री नंबर 14448 पर कॉल कर सकते हैं. याद रखें क‍ि आपका पैसा आपकी मेहनत का है. बैंक में रखा है तो सेफ है, ये सोचकर लापरवाह मत बनि‍ये. महीने में एक बार FD और सेविंग की स्टेटमेंट जरूर चेक करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola