PNB Account Holders Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा अपने ग्राहकों से RBI मानकों के अनुसार 31 अगस्त, 2023 से पहले अपने ग्राहक को know-your-customer (KYC) जानकारी को अपडेट करने के लिए अलर्ट भेजा जा रहा है।
2 अगस्त, 2023 को जारी PNB प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन ग्राहकों के खातों में KYC अपडेट होना बाकी है, उन्हें बैंक की तरफ से उनके पंजीकृत पते पर दो नोटिस व उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के रूप में अलर्ट भेजा गया है।
PNB हुआ सख्त
इसके अतिरिक्त, इससे संबंधित जानकारी बैंक के सोशल मीडिया पेजों पर भी पोस्ट की गई है। साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। अखबार में दी गई जानकारी में कहा गया है, ‘RBI दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए KYC अपडेट करना अनिवार्य है। यदि आपका खाता 31.03.2023 तक केवाईसी से अपडेट नहीं हुआ है तो आपसे अनुरोध है कि आप अपना केवाईसी पीएनबी वन/आईबीएस/पंजीकृत ई-मेल/पोस्ट के माध्यम से या 31.08.2023 से पहले किसी भी शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाकर अपडेट करवा लें। अपडेट न करने से आपके खाते में लेन-देन बंद हो सकता है।’
और पढ़ें – फ्लाइट टिकट पर 2000 रुपये तक की छूट, सीमित समय के लिए है ऑफर
PNB KYC स्टेटस कैसे चेक करें?
- क्रेडेंशियल के साथ ऑनलाइन ही पीएनबी अकाउंट में लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत सेटिंग के तहत> केवाईसी स्टेटस को चेक करें।
- यदि आपको अपना केवाईसी अपडेट करने की आवश्यकता होगी तो वहां लिखा आ जाएगा।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
5 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
10 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
14 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
16 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
18 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
20 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
20 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines