PNB Account Holders Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा अपने ग्राहकों से RBI मानकों के अनुसार 31 अगस्त, 2023 से पहले अपने ग्राहक को know-your-customer (KYC) जानकारी को अपडेट करने के लिए अलर्ट भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

2 अगस्त, 2023 को जारी PNB प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन ग्राहकों के खातों में KYC अपडेट होना बाकी है, उन्हें बैंक की तरफ से उनके पंजीकृत पते पर दो नोटिस व उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के रूप में अलर्ट भेजा गया है।

विज्ञापन

PNB हुआ सख्त

इसके अतिरिक्त, इससे संबंधित जानकारी बैंक के सोशल मीडिया पेजों पर भी पोस्ट की गई है। साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। अखबार में दी गई जानकारी में कहा गया है, ‘RBI दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए KYC अपडेट करना अनिवार्य है। यदि आपका खाता 31.03.2023 तक केवाईसी से अपडेट नहीं हुआ है तो आपसे अनुरोध है कि आप अपना केवाईसी पीएनबी वन/आईबीएस/पंजीकृत ई-मेल/पोस्ट के माध्यम से या 31.08.2023 से पहले किसी भी शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाकर अपडेट करवा लें। अपडेट न करने से आपके खाते में लेन-देन बंद हो सकता है।’

विज्ञापन

PNB KYC Status Check ऑनलाइन

PNB KYC स्टेटस कैसे चेक करें?

  • क्रेडेंशियल के साथ ऑनलाइन ही पीएनबी अकाउंट में लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत सेटिंग के तहत> केवाईसी स्टेटस को चेक करें।
  • यदि आपको अपना केवाईसी अपडेट करने की आवश्यकता होगी तो वहां लिखा आ जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ