PMVVY Pension Scheme: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन स्कीम है। यह योजना निवेशकों को हर महीने गारंटीड रिटर्न की सुरक्षा प्रदान करती है। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से चलाया जा रहा है। हालांकि, इस योजना की समय सीमा 31 मार्च है और LIC ने इसे बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं किया है।
इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन की राशि निवेश की गई राशि पर निर्भर करती है। 1,000 रुपये से लेकर 9,250 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। अगर पति-पत्नी दोनों इस योजना में निवेश करते हैं तो उन्हें 18,300 रुपये की पेंशन मिल सकती है। इस योजना में निवेश की गई राशि पर 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
फायदा उठाने का आखिरी मौका
योजना में निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक है और इस योजना में कुल 10 साल तक पैसा लगाया जा सकता है। पेंशन मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक रूप से प्राप्त की जा सकती है। स्कीम 1 अप्रैल से बंद हो जाएगी, ऐसे में निवेशकों के लिए इसका फायदा उठाने का यह आखिरी मौका है।
और पढ़िए – Aaj Ka Mandi Bhav: सरसों, नरमा समेत जौ के दामों में हुआ बदलाव, जानिए- क्या सस्ता और क्या महंगा
कैसे करें योजना में निवेश?
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेशक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से निवेश कर सकते हैं। वे इसे ऑफलाइन निवेश करने के लिए किसी भी एलआईसी शाखा में जा सकते हैं, या वे एलआईसी की वेबसाइट में ऑनलाइन जाकर भी निवेश कर सकते हैं। योजना की मैच्योरिटी से पहले निवेशक की मृत्यु होने की स्थिति में पैसा नॉमिनी को दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
6 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
18 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
22 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
23 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines