PMSBY Scheme: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक एक्सीडेंट इंश्योरेंस प्रोग्राम है जो किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता के लिए कवरेज प्रदान करता है। प्रत्येक सदस्य को 20 रुपये का प्रीमियम देना होगा। प्रीमियम को ‘ऑटो डेबिट’ फंक्शन के माध्यम से योजना के तहत प्रत्येक वार्षिक कवरेज अवधि के 1 जून को या उससे पहले एक किस्त में खाताधारक के बैंक खाते से डेबिट कर लिया जाएगा।
पॉलिसी 1 जून से 31 मई तक एक साल के लिए वैध होगी। हालांकि, यदि ऑटो डेबिट 1 जून के बाद होता है, तो कवरेज बैंक द्वारा प्रीमियम के ऑटो डेबिट के दिन से शुरू होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
व्यक्तिगत बैंक या डाकघर खाता रखने वाले 18-70 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति इस योजना के तहत नामांकन के हकदार हैं।
HDFC बैंक के अनुसार, ‘भाग लेने वाले बैंकों में 18 से 70 वर्ष की आयु के सभी बचत बैंक खाताधारक शामिल होने के हकदार होंगे। किसी व्यक्ति के एक या अलग-अलग बैंकों में कई बचत बैंक खाते होने की स्थिति में, व्यक्ति केवल एक बचत बैंक खाते के माध्यम से योजना में शामिल होने के लिए पात्र होगा।’
फायदों पर मारें एक नजर
- बीमाधारक की मृत्यु पर 2 लाख रुपये मिलेंगे।
- दोनों आंखों की पूर्ण और अपूरणीय क्षति या दोनों हाथों या पैरों के उपयोग की हानि के लिए 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- ‘एक आंख की दृष्टि की पूर्ण और अपूरणीय क्षति या एक हाथ या पैर के उपयोग की हानि’ के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
DMRC New Time Table: G20 से पहले दिल्ली मेट्रो के समय में किया गया बदलाव, नया टाइम टेबल आया सामने
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
17 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
17 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
18 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
19 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
20 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
21 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines