PM Ujjwala Yojana: देश में गरीब जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए कई तरह के राशन कार्ड भी दिए जाते हैं, जिससे लोगों को फ्री में राशन दिया जाता है। जनता को राहत देते हुए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद अब राशन कार्ड वाले भी 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर ले खरीद सकते हैं। इसके पहले केवल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और बीपीएल कार्ड वालों के लिए ये सुविधा थी।
450 रुपए में गैस सिलेंडर
बढ़ती महंगाई में राजस्थान सरकार ने एक राहत की खबर दी है। राज्य सरकार ने अब से सभी राशन कार्ड धारकों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के अलावा राशन कार्ड धारक भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 5 नवंबर से 30 नवंबर तक किए जाएंगे। 450 रुपए में गैस सिलेंडर लेने के लिए आज ही अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं: TO-LET का बोर्ड दिखे तो चुपचाप क्लिक कर लें तस्वीर, ऐसे मिलेंगे दिन के 1000 रुपये
क्या बदला है नियम?
राजस्थान सरकार पहले केवल उज्ज्वला योजना के तहत ही लाभार्थियों को ही 450 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही थी। लेकिन अब राज्य ने 450 के गैस सिलेंडर वाली स्कीम में थोड़ा सा बदलाव किया है। इसके लिए राशन कार्ड वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। उसके लिए सबसे पहले राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड एलपीजी आईडी से लिंक करना होगा। इसके बाद ही गैस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान में वर्तमान में 1,07,35000 से ज्यादा परिवार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट की लिस्ट से जुड़े हैं। जिसमें से करीब 37 लाख परिवारों को BPL और उज्ज्वला योजना के तहत सस्ते में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। अब बाकी के 68 लाख परिवारों के लिए ये ऐलान किया गया है।
कैसे करें अप्लाई?
इसके लिए लाभार्थी का आधार कार्ड, लाभार्थी का जन आधार कार्ड, लाभार्थी की गैस डायरी (एलपीजी आईडी) और लाभार्थी का राशन कार्ड होना जरूरी है। सरकार ने सीडिंग का काम 5 नवंबर से शुरू कर दिया है, जिसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर है। इसके लिए कार्ड किसी भी राशन की दुकान पर जाकर Point of Sale (POS) से सीडिंग करा सकता है। अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक है तो उसके लिए OTP से सीडिंग की जा सकती है। अगर नंबर नहीं है तो इसके लिए फिंगर प्रिंट लिया जाएगा।
कैसे मिलती है सब्सिडी?
उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी दी जाती है। इसमें पूरे साल में 12 सिलेंडर दिए जाते हैं। जिसके लिए 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। ये सब्सिडी लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसका प्रोसेस ज्यादातर मामलों में 2 से 3 दिन के अंदर ही दे दी जाती है।
अगर सब्सिडी न आए तो उसके लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के डीबीटीएल हेल्पलाइन नंबर 18002333555 पर बात करके अपडेट ले सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी या बैंक से भी बात की जा सकती है। एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी बैंक अकाउंट और आधार कार्ड में कोई दिक्कत तो नहीं इसकी जानकारी ले सकते हैं।
कब शुरू हुई थी योजना?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लॉन्च की थी। इस योजना को महिलाओं के लिए शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी खतरों को कम करने के लिए करते हुए स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करना था। इसके तहत लाभार्थियों को प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी के साथ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देना था। इसके साथ ही पहली रिफिल और गैस स्टोव भी दिया जाता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2023-24 से 2025-26 तक 75 लाख और एलपीजी कनेक्शन जोड़ने को भी मंजूरी दी गई।
ये भी पढे़ं: Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें दिल्ली से लेकर पटना तक के रेट
संबंधित खबरें
IT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
37 mins ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
1 hr agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
2 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
2 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
3 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
21 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
21 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines