PM Ujjwala Yojana : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने देश के करीब 10 करोड़ महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी को डेढ़ गुणा बढ़ा दी है। अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर के बदले 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद उन्हें सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा।
LPG Cylinder पर डेढ़ गुणा बढ़ी सब्सिडी
फिलहाल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रत्येक रसोई गैस LPG Cylinder पर 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। जिसके मोदी सरकार ने बढ़ा कर 300 रुपये कर दी है। केंद सरकार के इस ऐलान के बाद अब राजधानी दिल्ली में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को LPG Cylinder 603 रुपये में मिलेगा। जबकि बाजार में LPG Cylinder का मूल्य 903 रुपये है। केंद्र सरकार के इस योजना का देशभर के करीब 10 करोड़ लाभार्थियों लाभ मिल रहा है।
अब 600 रुपये में मिलेगा LPG Cylinder
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉनफ्रेंस कर कहा कि रक्षा बंधन और ओणम के मौके पर सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की की कटौती की थी। इसके बाद उज्जवला योजना के लाभार्थी के 700 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने लगा था, लेकिन प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी बहनों को अब 300 रुपये प्रति सब्सिडी मिलेगी।
क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना?
गौरतलब है कि देश के आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को केंद्र सरकार मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करती है। एक आंकड़े के मुताबिक अबतक करीब 10 परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। मई 2016 में लॉन्च हुई पीएम उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों को सरकार फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन देती है। इसे बाद लाभार्थियों को सरकार की ओर से रियायत यानी सब्सिड पर गैस सिलेंडर दिए जाते हैं।
ऐसे उठाएं पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मकसद आर्थिक रूप से कम परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें लकड़ी पर खाने बनाने और धुएं से छुटकारा मिल सके। खास बात ये है कि इस योजना के लिए पुरुष आवेदन नहीं कर सकते। 18 साल से अधिक उम्र की ऐसी महिलाएं जिनके घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का कोई कनेक्शन नहीं है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
एलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
17 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
20 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
21 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
1 day agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
1 day agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
1 day agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines