PM Suraksha Bima Yojana : हर शख्स के लिए इंश्योरेंस जरूरी है। काफी लोग निजी कंपनियों से बीमा कराते हैं तो कुछ सरकारी कंपनियों से। वहीं केंद्र सरकार की भी बीमा से जुड़ी कई स्कीम हैं। इन्हीं में एक है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। इस योजना के अंतर्गत मात्र 20 रुपये के सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा मिल जाता है। यह एक दुर्घटना बीमा है। इसका लाभ दुर्घटना में दिव्यांग होने या जान जाने पर मिलता है।
जानें, कौन कर सकता है अप्लाई
देश का कोई भी ऐसा नागरिक जिसकी उम्र 18 से 70 साल है, इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवार के पास एक सेविंग्स बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए शख्स को उस बैंक में जाना होगा जहां उसका बैंक अकाउंट है। वहां जाकर बैंक मैनेजर या किसी बैंक कर्मी से इस योजना को लेने के लिए कहना होगा। बैंक एक फॉर्म देगा। इसे भरकर इस योजना से जुड़ा जा सकता है। आप ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।
PM Suraksha Bima Yojana
अकाउंट से कटती है रकम
इस इंश्योरेंस का प्रीमियम 20 रुपये सालाना है। यह प्रीमियम सीधे बैंक अकाउंट से कटता है। एक साल होने के बाद एक पॉलिसी को रिन्यू कराना होता है। इसके लिए बैंक से संपर्क करना होता है या ऑनलाइन भी रिन्यू कर सकते हैं। अगर आप हर साल बैंक नहीं जाना चाहते तो बैंक से ऑटो डेबिट के लिए कह सकते हैं। इससे हर साल रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अकाउंट से सीधे रकम कट जाएगी। हर साल एक जून को खाते से प्रीमियम की रकम काट ली जाती है।
इन डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत
- आधार कार्ड
- वोटर आई, राशन कार्ड या कोई भी आईडी प्रूफ
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- बर्थ सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह मिलता है लाभ
बीमा लेने वाले शख्स की दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांग होने पर ही इस योजना का लाभ मिलता है। यानी बीमा की 2 लाख रुपये तक की रकम मिल जाती है। हालांकि दिव्यांग होने पर रकम कितनी मिलेगी, यह इस बात पर निर्भर करती है कि दिव्यांगता कितनी है।
- दुर्घटना में दोनों आंखें खराब होना या फिर दोनों हाथ-पैर या फिर एक आंख, एक हाथ या एक पैर गंवा देने पर 2 लाख रुपये मिलेंगे।
- मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये मिलेंगे।
- दुर्घटना में अगर एक आंख, एक पैर, एक हाथ काम करना बंद कर दे तो बीमाधारक को एक लाख रुपये दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : ITR फाइल न करना पड़ेगा महंगा! जेल और जुर्माने के साथ इन 4 तरीकों से हो सकती है कार्रवाई
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
9 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
11 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
11 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
13 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
15 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
16 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
16 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
17 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines