PM Modi Invested 9.12 Lakhs in National Savings Certificates : निवेश के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार को वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा था। इसमें उन्होंने एक एफिडेविट के जरिए अपनी संपत्ति घोषित की। हलफनामे के अनुसार पीएम मोदी के पास कुल 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने 2.86 करोड़ रुपये की FD करवा रखी है। साथ ही 9.12 लाख रुपये NSC (National Savings Certificates) में निवेश किए हुए हैं। NSC में निवेश करना काफी बेहतर माना जाता है।
क्या है NSC
राष्ट्रीय बचत पत्र यानी NSC में काफी लोग निवेश करते हैं। यह एक सरकारी स्कीम है। किसी भी डाकघर से इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं। यह एक कम जोखिम वाली स्कीम है। इस स्कीम में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है यानी एक बार पैसा निवेश करने के बाद आप 5 साल तक निकाल नहीं सकते। 10 साल से ज्यादा की उम्र का कोई भी भारतीय इस स्कीम में निवेश कर सकता है।
National Savings Certificates में पीएम मोदी ने भी निवेश किया है।
मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न
इसका सबसे ज्यादा फायदा है कि इसमें इस समय FD से ज्यादा सालाना ब्याज मिल रहा है। इस समय इसमें 7.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है जो किसी भी बैंक की 5 साल की FD की ब्याज दर (सीनियर सिटीजन को छोड़कर) से ज्यादा है। FD में साधारण ब्याज दर 7.7 फीसदी से नीचे है । NSC में कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतम की कोई लिमिट नहीं है।
टैक्स में मिलती है छूट
NSC में निवेश करने से आप इनकम टैक्स में भी छूट ले सकते हैं। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आप अधिकतम सालाना 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। वहीं 5 साल की मैच्योरिटी पूरी होने पर जो भी रकम मिलती है, वह पूरी तरह TDS फ्री होती है।
यह भी पढ़ें : ITR : लोन लेकर मकान बनवा रहे हैं तो भी ले सकते हैं इनकम टैक्स में छूट, जानें पूरी डिटेल्स
ये लोग नहीं कर सकते निवेश
इस स्कीम में ये लोग निवेश नहीं कर सकते
- Hindu Undivided Family (HUFs)
- Trust
- प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड कंपनियां
- NRI
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
3 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
5 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
6 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
6 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
20 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
23 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 day agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines