PM मोदी के अकाउंट में हैं सिर्फ 574 रुपए , हैरान रह गए ना आप!

PM Modi के नाम कोई भी प्रॉपर्टी से लेकर कार नहीं है। इसके बारे में PMO ने जानकारी दी है।

pm modi, modi total net worth, business news,

Photo Credit: Google

PM Modi Total Income: अगर आपसे कोई ये कहे कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट में सिर्फ 574 रुपए हैं, तो आप कहेंगे कि क्या मजाक चल रहा है। लेकिन यह मजाक नहीं सच्चाई है। दरअसल 31 मार्च 2023 तक पीएम मोदी की घोषित संपत्ति से पता चलता है कि पीएम ने ना ही कोई शेयर और ना ही किसी म्युचुअल फंड में निवेश किया है, यहां तक की पीएम के नाम पर कोई गाड़ी भी नहीं है।

PMO की वेबसाइट से मिली सारी जानकारी

दरअसल ये सभी जानकारी प्राइम मिनिस्टर ऑफिस की वेबसाइट पर दी गई हैं। जिसमें पीएम मोदी के असेट्स का डिक्लेरेशन बताया गया है। इस जानकारी के अनुसार मोदी के पास सिर्फ 4 रिंग हैं, जो कि सोने की बनी हुई हैं और कीमत है 2,01,660 रुपए। वहीं दूसरी तरफ इसके अलावा कोई भी प्रॉपर्टी पीएम के नाम नहीं है।

बैंक में है सिर्फ 574 रुपए

वहीं पीएम के पास सिर्फ 30,240 का कैश है और बैंक में 574 रुपए हैं। हालांकि एफडी पीएम के नाम अच्छी खासी है। जिसमें 2 करोड़ 47 लाख 44 हजार है। वही पोस्ट ऑफिस में नेशनल स्कीम पीएम के नाम है जिसकी कीमत 9 लाख 19 हजार है। बैंक की बात करें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में देश के PM का अकाउंट मौजूद है।

टोटल संपत्ति बैठती है इतनी

तो यह वो जानकारी है जो प्राइम मिनिस्टर ऑफिस ने अपने पीएम मोदी के बारे में दी है। 31 मार्च 2023 तक की यह जानकारी है। यानी सब कुछ अगर जोड़ लिया जाए तो 2 करोड़ 58 लाख 96 हजार रुपए की टोटल संपत्ति पीएम मोदी के नाम है। ये जानकारी हर साल PMO की तरफ से दी जाती है। पिछले साल की तुलना करें तो 4 फीसदी की ग्रोथ PM मोदी की संपत्ति में देखी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ