PM Modi Reaction On Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया। मोदी 3.0 का यह पहला आम बजट है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान नए इनकम टैक्स बिल समेत कई ऐलान किए हैं।
केंद्रीय बजट 2025 पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पेश किया गया बजट भारत की विकास यात्रा का एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है और यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है। उन्होंने कहा, “यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर्स युवाओं के लिए खोल दिए हैं। यह बजट आम नागरिक के विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है। यह बजट एक फोर्स मल्टीप्लायर है और यह और बचत, निवेश, खपत और विकास को तेजी से बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को इस जनता जनार्दन के बजट के लिए बधाई देता हूं।”
पीएम मोदी ने कहा, इस बजट में टूरिज्म पर बहुत ज्यादा जोर दिया गया है। इस बजट से मिडिल क्लास को बहुत फायदा मिलेगा। साथ ही आत्मनिर्भर भारत को नई गति मिलेगी। इस बजट में तय किया गया है कि सरकार का फोकस कृषि क्षेत्र पर है। यह बजट आम आदमी का बजट है और रिफॉर्म की दिशा में यह अहम कदम है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन यह बजट उससे ठीक उल्टा है। यह बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक कैसे विकास के भागीदार बनेंगे… ये बजट इसकी एक मजबूत नींव रखता है। इस बजट में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स से मुक्त कर दिया गया है। सभी आय वर्ग के लोगों के लिए टैक्स में भी कमी की गई है। इसका बहुत बड़ा लाभ हमारे मध्यम वर्ग को और नौकरी-पेशा लोगों को मिलेगा।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
7 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines