Popular Government Scheme: केंद्र की मोदी सरकार ऐसी कई योजनाएं चला रही है, जिससे आपका खर्चा कम हो सके और जेब में कुछ पैसे बचें। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) भी ऐसी ही एक योजना है। इस योजना का लाभ उठाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके तहत अब तक करीब 1.45 करोड़ पंजीकरण किए गए हैं। यदि रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में आपका नाम नहीं है, तो जल्द ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करें।
कैसे काम करती है योजना?
इसी साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सूर्य घर मुफ्त बिजली’ योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत पात्र लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाती है। साथ ही सरकार घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देती है। सोलर पैनल लगवाने में काफी खर्चा आता है। सरकार इस बोझ को कम करने के लिए ही सब्सिडी देती है। सब्सिडी की रकम सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होती है। फिलहाल, सब्सिडी जारी करने में करीब 30 दिनों का समय लगता है, जिसे घटाकर 7 दिन करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें – नौकरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर, CM योगी का मास्टरप्लान, बुंदेलखंड और पूर्वांचल की बदलेगी तस्वीर
इस तरह बचते हैं पैसे
आज के वक्त में लोगों का बिजली पर काफी खर्चा होता है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से कूलर, AC का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली का मीटर भी तेज रफ़्तार से दौड़ने लगता है। बिजली की मांग बढ़ने से उसके महंगा होने की खबरें भी जब तब आती रहती हैं। यूपी में 20 प्रतिशत बिजली महंगी होने की संभावना है। सोलर पेनल इस खर्चे को बहुत कम कर सकता है। सरकार भी यही चाहती है कि लोग ज्यादा से ज्यादा सोलर एनर्जी इस्तेमाल करके पैसे बचाएं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है।
अब तक इतनी सब्सिडी जारी
मोदी सरकार की यह योजना और इसके पीछे का मकसद लोगों को समझ आ रहा है। यही वजह है कि इससे जुड़ने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने हाल ही में राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि नेशनल पोर्टल पर इस योजना के लिए कुल 1.45 करोड़ पंजीकरण हुए हैं और 6.34 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन करा दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 3.66 लाख आवेदकों को सब्सिडी जारी की गई है।
गुजरात है सबसे आगे
आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि गुजरात में इस योजना के तहत अधिकतम 2,86,545 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 1,26,344 और उत्तर प्रदेश में 53,423 इंस्टॉलेशन हुए हैं। श्रीपद नाइक ने यह भी बताया कि मंत्रालय योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए किसी भी चुनौती का समाधान करने के लिए REC, DISCOMs और विक्रेताओं जैसे सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय कर रहा है। बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाकर सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि आप पात्र होंगे या नहीं।
संबंधित खबरें
30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
33 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
9 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
11 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
12 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
18 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
18 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
18 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines