Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम जन धन योजना की उपलब्धि की सराहना की। जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में शुरू की गई योजना के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
बैंकों द्वारा प्रस्तुत नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 9 अगस्त 2023 तक जन धन खातों की कुल संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है। इन खातों में से 56 प्रतिशत अकाउंट महिलाओं के हैं और 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण/अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।
मोदी ने X (पहले ट्विटर) पर कहा, ‘देखकर खुशी होती है कि कुल खोले गए खातों में आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।’
PIB की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘इन खातों में जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और इन खातों में लगभग 34 करोड़ RuPay कार्ड मुफ्त जारी किए गए हैं। PMJDY खातों में औसत शेष राशि 4,076 रुपये है और 5.5 करोड़ से अधिक PMJDY खातों को डीबीटी लाभ मिल रहा है।’
PMJDY खाताधारकों को कई लाभ प्रदान करता है जैसे न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता के बिना बैंक खाता, 2 लाख रुपये के इनबिल्ट दुर्घटना बीमा के साथ मुफ्त RuPay डेबिट कार्ड और 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिलती है।
PM जन धन योजना क्या है?
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) वित्तीय समावेशन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य बुनियादी बचत और जमा खातों, ऋण, बीमा और पेंशन सहित वित्तीय सुविधाओं तक सस्ती पहुंच प्रदान करना है। जिन व्यक्तियों के पास कोई अन्य खाता नहीं है, वे योजना के माध्यम से किसी भी स्थानीय बैंक या व्यापार प्रतिनिधि (बैंक मित्र) शाखा में एक मूल बचत बैंक जमा (bsbd) खाता खोल सकते हैं।
ऑनलाइन भी खुलवा सकते हैं खाता
प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) आपके धन को सुरक्षित रखने और बढ़ाने में मदद करती है। जन-धन योजना खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना का आवेदन पत्र प्रधानमंत्री जन-धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट या किसी अन्य बैंक की वेबसाइट से प्राप्त करें। फॉर्म भरें और मांगे जा रहे दस्तावेज जमा करें।
ये लोग खुलवा सकते हैं खाता
- भारतीय नागरिक हों।
- आपकी आयु कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए।
- आपके पास कोई पहले से बैंक खाता नहीं होना चाहिए।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines