PM Kisan Yojana : अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस महीने के आखिर या फिर जून महीने के पहले सप्ताह में आपके खाते में 2000 रुपये की अगली किस्त आ सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से 14वीं किस्त को लेकर तैयारी तेज हो गई है।
ऐसे जानें आपको 14वीं किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं
वहीं खबरें आ रही है कि 13 वीं किस्त की तरह 14वीं किस्त से भी कुछ किसान वंचित रहे सकते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अगली किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं। इसके लिए सबसे आपको पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ वाले ऑप्शन पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज कर सबमिट कर दें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस नजर आ जाएगा। स्टेटस के सामने आते ही वहां पर आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे मैसेज लिखा हुआ दिखाई देगा। अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो समझिए की आपके खाते में भी 14वीं किस्त का पैसा आएगा। अगर इन तीनों में से किसी के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।
ई-केवाईसी अनिवार्य
सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने भी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो आप अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं। जिन लोगों ने ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाया है और ना ही अपने खाते को आधार लिंक नहीं करवाया है, वो झटपट इन कामों को पूरा कर लो। अगर आप समय रहते ऐसा नहीं करते हैं तो 13वीं की तरह आपकी 14वीं किस्त भी अटक सकती है।
पीएम किसान योजना के लिए ऐसे करें ई-केवाईसी
- सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
- पेज पर e-KYC पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। आधार नंबर डालें और सर्च करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- पेज पर OTP डालकर सबमिट करें।
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल OTP डालें और आपका e-KYC हो जाएगा।
कब आएगा 14वीं किस्त का पैसा
इससे पहले 27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की थी। 13वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार ने 16000 करोड़ रुपये से अधिक रुपये जारी की थी। जिसका देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिला। किसान भाई 13वीं किस्त के बाद अब 14वीं किस्त को लेकर उत्साहित हैं। वे जानना चाहते हैं कि अब 14वीं किस्त का पैसा उनके अकाउंट में कब आएगा।
आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।
ये है सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।
इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
18 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines