PM Kisan Yojana 17th Installment: भारत में किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। लाभार्थी किसानों को अब 17वीं किस्त का इंतजार है। माना जा रहा है कि किस्त के 2,000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में जल्द आ सकते हैं। इस बीच जान लें आधार कार्ड से PM Kisan Check करने के क्या प्रोसेस है?
यह भी पढ़ें: PM-KISAN के लिए अप्लाई करते टाइम भूलकर भी न करें ये गलतियां, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना में आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें हैं। अगर किसान इस योजना के हिसाब से नीचे दी गई चीजों में पास होता है तो वह इसका लाभ उठा सकता है।
- आवेदन करने वाला किसान भारतीय होना चाहिए।
- लाभार्थी किसान किसी भी सरकारी नौकरी में काम न करता हो।
- अप्लाई करने वाले किसान का बैंक अकाउंट जरूर होना चाहिए।
- पहले जहां 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को ही इसका लाभ मिलता था अब सभी किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।
आधार कार्ड से PM Kisan Check करने का प्रोसेस
अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि अकाउंट में किस्त आई है या नहीं? तो घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं। आपके आधार कार्ड से यह काम चुटकियों में हो जाएगा। जानें आधार नंबर का इस्तेमाल करके किस्त के बारे में जानने का आसान तरीका।
- सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर में ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ ओपन कर लें।
- होमपेज ओपन हो जाएगा।
- नीचे FARMERS CORNER में जाने पर आपको “Know Your Status” दिखेगा जिसपर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- नए पेज में ऊपर दिए गए ऑप्शन Know Your Registration Number पर जाएं।
- अपना आधार नंबर डालें।
- बाद में मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इस तरह आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
- नए पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड भर दें और बाद में ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
- आखिर में आपके सामने PM Kisan इंस्टॉलमेंट यानी किस्त की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
यह भी पढ़ें: PM Kisan 17th Installment: कब आएगी 17वीं किस्त? आज ही कर लें यह काम वरना…
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
1 hr ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines