Kisan Credit Card Application Process: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक पीएम किसान योजना भी है जिसमें सरकार द्वारा लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा किस्तों में मिलता है जहां हर किस्त में खाते में 2 हजार रुपये आते हैं। इस योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट स्कीम का लाभ भी मिलता है। जानें क्या है यह स्कीम और कैसे कर सकते हैं आवेदन?
किसान क्रेडिट स्कीम क्या है?
अगर कोई भी किसान मछली पालन, पशुपालन या खेती से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है तो वह किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लोन ले सकता है। यह एक तरह से शॉर्ट टर्म लोन होता है जिसमें किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जाती है। यह लोन लगभग 2 परसेंट से 4 परसेंट तक के ब्याज दर पर दिया जाता है।
किसानों को यह लोन चुकाने के लिए को काफी समय दिया जाता है। इसमें कम ब्याज दर,बीमा कवरेज और फ्लेक्सिबल रिपेमेंट ऑप्शन जैसे कई लाभ दिए जाते हैं। इसके अलावा, लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड, बचत खाता और डेबिट कार्ड की सुविधा भी मिलती है।
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई? (How to apply for Kisan Credit Card?)
- सबसे पहले अपने पास के बैंक ब्रांच जाकर अप्लाई करना होगा।
- वहां जाकर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म मांगें।
- फॉर्म के साथ आपको एड्रेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट, आईडी-प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे।
- फॉर्म भरने के बाद बैंक में जमा कर दें।
- आपके फॉर्म को वेरीफाई किया जाएगा और अंत में किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Kisan में कैसे अपडेट करें आधार कार्ड डिटेल्स? लाभार्थी लिस्ट में नाम चेक करने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines