Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Kisan Credit Card Application Process: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक पीएम किसान योजना भी है जिसमें सरकार द्वारा लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा किस्तों में मिलता है जहां हर किस्त में खाते में 2 हजार रुपये आते हैं। इस योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट स्कीम का लाभ भी मिलता है। जानें क्या है यह स्कीम और कैसे कर सकते हैं आवेदन?
अगर कोई भी किसान मछली पालन, पशुपालन या खेती से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है तो वह किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लोन ले सकता है। यह एक तरह से शॉर्ट टर्म लोन होता है जिसमें किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जाती है। यह लोन लगभग 2 परसेंट से 4 परसेंट तक के ब्याज दर पर दिया जाता है।
किसानों को यह लोन चुकाने के लिए को काफी समय दिया जाता है। इसमें कम ब्याज दर,बीमा कवरेज और फ्लेक्सिबल रिपेमेंट ऑप्शन जैसे कई लाभ दिए जाते हैं। इसके अलावा, लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड, बचत खाता और डेबिट कार्ड की सुविधा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan में कैसे अपडेट करें आधार कार्ड डिटेल्स? लाभार्थी लिस्ट में नाम चेक करने का आसान तरीका
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।