PM Kisan Yojana 17th Installment Date: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं तो कुछ गलतियां आपका किस्त का पैसा रोक सकती हैं। किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई यह जानना चाहता है कि 17वीं किस्त कब आएगी? इससे पहले जान लें कि आपको कौन-कौन सी गलतियों से बचकर रहना चाहिए?
आपको बता दें कि यह योजना 1 दिसंबर 2018 को लॉन्च की गई थी और यह केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल तीन किस्तों में 2000 रुपये दिए जाते हैं यानी हर साल कुल मिलाकर 6 हजार रुपये लाभार्थियों के बैंक खातों में आते हैं।
कौन-कौन सी गलतियों से रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है?
इन्हें नहीं मिलेगी किस्त
आवेदन रिजेक्ट होने का एक और कारण अस्वीकृत यह भी हो सकता है कि अगर आवेदक एक्सक्लूजन केटेगरी में आता हो।
गलत बैंक डिटेल्स
गलत बैंक डिटेल्स देने की वजह से पीएम किसान योजना के अंतर्गत आपका आवेदन खारिज हो सकता है। ऐसे में एक बार चेक कर लें कि आपके बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी सही है या नहीं।
ई-केवाईसी पूरी न करना
अगर आवेदक का ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा नहीं है तो ऐसे में लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को यह काम जल्द करवा लेना चाहिए।
बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक न होना
अगर आवेदक का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं तब भी पीएम किसान योजना में आवेदन खारिज हो सकता है। ऐसे में यह काम जल्द निपटा लें।
आवेदक की उम्र
अगर योजना के लिए अप्लाई करने वाले की उम्र 18 वर्ष से कम है तो एप्लीकेशन रिजेक्ट किया जा सकता है।
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त कब आएगी?
अभी तक आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन किसानों के लिए 17वीं किस्त जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल
यह भी पढ़ें: PM Kisan 17th Installment: कब आएगी 17वीं किस्त? आज ही कर लें यह काम वरना…
संबंधित खबरें
कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 min agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
36 mins agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
14 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
17 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
18 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
19 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
22 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
23 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines