PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ लेने वाले पंजीकृत किसानों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण खबर है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं, यह 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में दिए जाते हैं। 15वीं किस्त जल्द आने वाली है, ऐसे में कुछ किसानों की किस्त अटक सकती है। इसके कुछ कारण हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वे कौन से किसान हैं जिन्हें इस बार 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
इस महीने आएगी किस्त
रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वीं किस्त नवंबर महीने में किसानों के खाते में आ सकती है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- Financial Planning Tips: घरेलू खर्चों के साथ आप कर सकती हैं अच्छी बचत, अपनाएं ये आसान टिप्स
इन लोगों को नहीं मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ!
- पीएम किसान योजना के तहत जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे 15वीं किस्त का लाभ नहीं उठा सकते हैं। नियम के अनुसार लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है, ऐसे में जिन्होंने ये काम नहीं कराया है उनकी किस्त अटक सकती है।
- जिन किसानों ने अपनी जमीन का सत्यापन (भू-सत्यापन) नहीं कराया है, वे भी 15वीं किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे। सरकार की ओर से पहले ही कहा गया था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी किसानों के लिए यह काम कराना बेहद जरूरी है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे थे। ऐसे में इन लोगों की 15वीं किस्त रुक जाएगी और अगर आप भी अपात्र होने के बाद भी लाभ ले रहे हैं तो आपकी किस्त भी फंस सकती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
12 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
13 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
21 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines