PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ! चेक करें आपका नाम तो नहीं

Pm kisan 15th installment beneficiary, pm kisan 15th installment beneficiary list, pm kisan 15th installment beneficiary list 2023

pm kisan yojana

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ लेने वाले पंजीकृत किसानों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण खबर है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं, यह 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में दिए जाते हैं। 15वीं किस्त जल्द आने वाली है, ऐसे में कुछ किसानों की किस्त अटक सकती है। इसके कुछ कारण हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वे कौन से किसान हैं जिन्हें इस बार 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन

इस महीने आएगी किस्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वीं किस्त नवंबर महीने में किसानों के खाते में आ सकती है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

इन लोगों को नहीं मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ!

  • पीएम किसान योजना के तहत जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे 15वीं किस्त का लाभ नहीं उठा सकते हैं। नियम के अनुसार लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना जरूरी है, ऐसे में जिन्होंने ये काम नहीं कराया है उनकी किस्त अटक सकती है।
  • जिन किसानों ने अपनी जमीन का सत्यापन (भू-सत्यापन) नहीं कराया है, वे भी 15वीं किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे। सरकार की ओर से पहले ही कहा गया था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी किसानों के लिए यह काम कराना बेहद जरूरी है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुछ किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे थे। ऐसे में इन लोगों की 15वीं किस्त रुक जाएगी और अगर आप भी अपात्र होने के बाद भी लाभ ले रहे हैं तो आपकी किस्त भी फंस सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ