PM Kisan 14th Installment : देश के करीब 9 करोड़ किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का उनका इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। आज से ठीक 3 दिन बाद यानी 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस योजना के लाभार्थी किसान भाइयों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे। दरअसल इन दिनों देश में धान की रोपाई हो रही है। ऐसे में 14वीं किस्त का पैसा आने से उन्हें बड़ी राहत और मदद मिलने की उम्मीद है।
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान की 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Installment) ट्रांसफर होने से ठीक 3 दिन पहले पीएम किसान के ऑफिशियल हेंडल से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई 2023 को सीकर, राजस्थान में 8.5 करोड़ से अधिक पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 14वीं किस्त का हस्तांतरण करेंगे।’
एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि ‘देश 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त #DBT के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए आप ऑफिशियल लिंक http://pmevents.ncog.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।’
प्रधानमंत्री 28 जुलाई को किसानों के खाते में डालेंगे पैसा
दरअसल 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान का दौरा करने वाले हैं। इस दिन नागौर जिले में उनका एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम। बताया जा रहा है कि उसकी रैली के दौरान प्रधानमंत्री देश के साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा किसानों (PM Kisan 14th Installment) के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए किसान सम्मान निधि के 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने 27 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था।
किसानों को आर्थिक रूप से संबल करना है मकसद
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इसका मकसद उन किसान परिवारों को आर्थिक मदद करना है जिनकी आय कम है। इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
पीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
26 mins agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
9 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
15 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
17 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
18 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
19 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
20 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
21 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
23 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines