PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए बहुत ही जरूरी खबर

PM Kisan 14th Installment

PM Kisan 14th Installment

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करीब 10 लाख लाभार्थियों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 27 जुलाई को किसानों के खाते में दो हजार रुपया ट्रांसफर करेंगे। ऐसे में अब किसानों के खाते में एक सप्ताह बाद 14वीं किस्त का पैसा आ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे।

14वीं किस्त के पैसे के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक 13वीं किस्त की तरह इसबार भी कई किसानों के खाते में पैसा नहीं आएगा। दरअसल केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के नियमों बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने लाभार्थियों के लिए खातों का Know-your-Customer (KYC) अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ है उनके खाते में 14वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। इसलिए आप pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपना ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन ऐसे eKYC करें अपडेट

पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

भू-सत्यापन जरूरी करवाना

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 14वीं किस्त के लिए सरकार ने ई-केवाईसी (eKYC) के साथ-साथ  भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य कर दिया है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि जिन किसानों अपना भू-सत्यापन नहीं करवाया है, वो 14वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

सरकार किसानों को करती है 6000 रुपये की आर्थ‍िक मदद

पीएम किसाना योजना केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इसकी पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई तो दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जबकि तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर की जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ