PM Kisan Yojana 12th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। सबकुछ ठीक रहा है तो दिवाली से पहले उनके खाते में इस योजना की 12वीं किस्त आ सकती है। दरअसल पिछले साल 9 अगस्त को ही किस्त जारी कर दी गयी थी, लेकिन इस बार अबतक ऐसा नहीं हो पाया है। ऐसे में उम्मीद है कि जा रही है कि सरकार 2 अक्टूबर या फिर दिवाली दिवाली से पहले पीएम किसान योजाना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है।
ई-केवाईसी नहीं कराने वालों का अटक सकता है पैसा
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए एक और जरूरी खबर है। दरअसल जिन लाभार्थियों किसानों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनकी 12वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment) के पैसे अटक सकते हैं। गौरतलब है कि सरकार ने इसके लिए आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तय की थी जो गुजर चुका है। अगर आपने अबतक ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी जरूर जाकर करवा लें।
इस दिन जारी होगी 12वीं किस्त
गौरतलब है कि इस योजना के तहत सरकार अबतक 11 किस्त जारी कर चुकी है और लोगों अब 12वीं किस्त का इंतजार है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना की पिछली यानी 11वीं किस्त 31 मई 2022 को जारी की थी। वैसे पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त आने का समय 1 अगस्त से 30 नवंबर तक है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिवाली यानी 24 अक्टूबर से पहले किसानों के खाते में पैसे आ सकते हैं।
अभी पढ़ें – LPG Price: सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानें- अब क्या रह गया है भाव
किसानों के खाते में साल में तीन बार आते हैं पैसे
आपको बता दें पहली वार्षिक किस्त 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 जुलाई तक आती है और दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच दी जाती है। बाद में तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। समय के अनुसार पीएम-किसान के लिए बताई गई अवधि में 12वीं किस्त का भुगतान इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। योजना के हिस्से के रूप में, केंद्र प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है और यह राशि सभी भूमि धारक किसान परिवारों को दी गई तीन समान किश्तों में जारी की जाती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines