PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इनका 12वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल सरकार जल्द पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जल्द जारी कर सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नवरात्र के मौके पर किसानों के खातों में रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी पैसों को ट्रांसफर करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
अभी पढ़ें – औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, अब 30,000 से भी कम में खरीदें 10 ग्राम
गौरतलब है कि जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 12वीं किस्त का लाभ लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। गौरतलब है सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2022 तय की थी, जो बीत चुका है। नियमों के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर कोई लाभार्थी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो उनके अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
नवरात्र पर किसानों के खाते में आ सकते हैं पैसे
आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके जा चुके हैं। वहीं 12वीं किस्त के पैसे अगले कुछ दिनों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वैसे पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 12वीं किस्त आने का समय 1 अगस्त से 30 नवंबर तक है।
2000 रुपये किसानों के खाते में आएंगे
आपको बता दें पहली वार्षिक किस्त 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 जुलाई तक आती है और दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच दी जाती है। बाद में तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती है। समय के अनुसार पीएम-किसान के लिए बताई गई अवधि में 12वीं किस्त का भुगतान इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। योजना के हिस्से के रूप में, केंद्र प्रति वर्ष 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है और यह राशि सभी भूमि धारक किसान परिवारों को दी गई तीन समान किश्तों में जारी की जाती है।
अभी पढ़ें – सोना खरीदने में ना करें देरी, यहां जानें- 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट प्राइस
पीएम किसान सम्मान निधि योजना आवेदन अपडेट
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर या मेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। वे टोल-फ्री नंबर 155261 या 1800115526 पर भी कॉल कर सकते हैं या 011-23381092 डायल कर सकते हैं। वे pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल के जरिए संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
– लाभार्थी का ऐसे देखें अपना स्टेटस पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– वेबसाइट पर मौजूद ‘किसान कॉर्नर’ विकल्प को चेक करें।
– लाभार्थी स्टेटस विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा।
– आधार संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर दें।
– इसके बाद यूजर को स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
2 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
2 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
4 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
8 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
9 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
10 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
10 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines