PM Kisan Samman Nidhi: दिवाली से ठीक एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: धनतेरस और दिवाली से पहले सस्ता सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जल्दी करें !
प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली में लगभग 11.30 बजे ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करेंगे और इसी सम्मलेन (PM Kisan Samman Sammelan 2022) के दौरान पीएम मोदी देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी की जाएगी। अभी तक इस योजना के तहत किसानों 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्राप्त हो चुका है।
गौरतलब है कि देश के करीब 12 करोड़ से किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। जुलाई में 11 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया गया था।
इस योजना (PM Kisan Yojana) का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है। केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति आदि का विवरण भरा जाता है। कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है। वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार (4 महीने में एक बार) 2 हजार रुपये आते हैं।
आपको बता दें, पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। बिना ई-केवाईसी के खाते में पैसा नहीं आएगा। 12वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
46 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines