PM Kisan Tractor Yojana: दिवाली से पहले किसानों के दोहरी खुशखबरी है। देश के तकरीबन 12 करोड़ किसानों के खाते में दिवाली से पहले जहां पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त आने वाली है। वहीं इस दिवाली किसानों का अपना टैक्टर का सपना भी सच हो सकता है।
अभी पढ़ें – Bajaj Auto ने शेयर मार्केट में उठाया बड़ा कदम, अपने शेयरों के लिए खर्च डाले 2499.97 करोड़ रुपये
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत किसान तकरीबन आधे दाम में नया ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। दरअसल केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है।
इसी के तहत सरकार किसानों को किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। आपको बता दें कि पीएम किसान ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की रकम का भुगतान ट्रैक्टर की लागत मूल्य पर किया जाता है, जबकि ट्रैक्टर खरीद पर लगने वाली GST और अन्य खर्चे किसान को वहन करने होते हैं।
इस स्कीम के तहत राज्य सरकारें किसानों से आवेदन आमंत्रित करती हैं। किसान चाहें तो केंद्र या फिर राज्य सरकार की मदद से ट्रैक्टर सब्सिडी योजना का लाभ लेकर आधे दाम में इसे खरीद सकते हैं। इस योजना के तहत आर्थिक रुप से कमजोर और छोटे-किसान फायदा उठा सकते हैं।
किसान ट्रैक्टर योजना के लिए जरूर दस्तावेज
किसान ट्रैक्टर योजना के तहत आवेदन के लिए आवेदक के पास अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता-विवरण-पासबुक की कॉपी, खेत की खसरा खतौनी की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
किसान ट्रैक्टर योजना के लिए ऐसे करें आवेदन
योग्य किसान ट्रैक्टर सब्सिडी योजना तहत अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर की मदद से ऑनलाइ या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इच्छुक किसान इस योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अपने जिले के नजदीकी कृषि विभाग के दफ्तर में भी संपर्क कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – RBI ने इस बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं को अधिकतम 5 लाख रुपये मिलेंगे वापस
किसान ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के लिए जरूरी पात्रता
- किसान के पास खेती योग्य अपना जमीन होना जरूरी।
- बैंक अकाउंट आधार और पैन से लिंक खाता होना चाहिए।
- किसान परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपये या फिर इससे कम होनी चाहिए।
- पहले से ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए।
- एक किसान को एक ही ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी मिलेगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines