PM Kisan Samman Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि पीएम किसान निधि की 12वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ये किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। अच्छी बात ये है कि इस बार कुछ किसानों के खाते में 2 नहीं बल्कि चार हजार रुपए डाले जाएंगे। ये लाभ किन किसानों को मिलेगा और कब तक मिलेगा…आगे पढ़िए…
कब जारी होगी पीएम किसान की 12वीं किश्त ( PM Kisan Yojana Date)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana ) की 12वीं किस्त 1 अगस्त 2022 से लेकर 30 नवंबर 2022 के बीच जारी की जाएगी। सरकार ने अभी तक इस योजना की 11 किस्त डाली हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो संभव है कि ये किस्त 1 सितंबर को जारी की जा सकती है।
साल में पीएम किसान सम्मान निधि की तीन किस्त भेजती है सरकार
दरअसल, इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल के बीच शुरू होकर 31 जुलाई को समाप्त होती है। वहीं दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच दी जाती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी कर दी जाती है। अगर इसी समय के अनुसार, किस्त जारी की गई तो 12वीं का भुगतान इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा।
एक साथ आएंगी दो किस्ते, इन किसानों को मिलेगा फायदा
31 मई 2022 को 11वीं किस्त जारी की गई थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बहुत से लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके खाते में 11वीं किस्त के पैसे नहीं डाले गए हैं। इन्हीं किसानों को 11वीं और 12वीं किस्त पैसे एक साथ दिए जा सकते हैं। यानी दोनों किस्तों के 2-2 हजार रुपये मिलाकर उनके खाते में एक साथ 4 हजार रुपए आएंगे। इसका फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने जिन्होंने पंजीकरण करवाया है और उनका आवेदन स्वीकार किया, लेकिन किसी कारण पैसे नहीं आ पाए।
कैसे मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए आपको योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होता है। ये प्रक्रिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर होगी। यहां आवेदन करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को अपने जिला के जिला स्तरीय शिकायत निवारण निगरानी समिति से संपर्क करना होगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
18 mins agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
1 hr ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
1 hr agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
7 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
8 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
8 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines