PM kisan samman nidhi yojna: केंद्र सरकार आम जन के फायदे के लिए कई तरह के फेमस योजनाएं चलाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। सरकार ये योजना उनके लिए चलाती है, जो आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं। इस स्कीम के तहत सरकार सालाना 6 हजार रुपए लोगों के बैंक अकाउंट में भेजती है। इसे 2-2 हजार के तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। ऐसे में किसानों को केवाईसी करवाना जरूरी होता है। जानिए अगर आप भी केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाते हैं और अगर केवाईसी कम्पलीट नहीं है, तो जानिए क्या आपके खाते में इस योजना की 17 वीं किस्त आएगी। जानिए कि इस योजना के लिए केवाईसी अपडेट कैसे करें।
केवाईसी अपडेट करवा लें, नहीं तो नहीं मिलेगी 17 किस्त
ये जान लें कि पीएम किसान योजना से जुड़े हर किसान को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। फिर चाहें आप नए यूजर हैं या पुराने। अगर कोई भी किसान ऐसा नहीं करवाता है तो वो इस योजना से वंचित रह सकता है। दरअसल, केवाईसी के जरिए ये चेक किया जाता है कि कहीं आपकी जगह कोई दूसरा तो योजना का लाभ नहीं उठा रहा है। यही वजह है कि इसे अपडेट करवाया जाता है।
ऐसे कराएं ई केवाईसी
- किसान सम्मान निधि योजना के लिए केवाईसी करवाने के कई तरीके हैं। आप चाहें तो किसी भी एक तरीके से केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं।
- ई केवाईसी अपडेट करवाने के लिए आप चाहें तो नजदीकी सीएससी सेंटर जा कर बायोमेट्रिक के जरिए ई-केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं।
- सीएससी के अलावा आप चाहें तो बैंक जाकर भी केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं।
- आप ऑनलाइन भी केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई केवाईसी अपडेट करें।
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
15 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
15 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
15 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
16 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
18 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
21 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
22 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
23 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines