PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त की तैयारी तेज कर दी है। वहीं जिन किसानों ने अबतक अपना ई-केवाईसी (eKYC) नहीं कराया है वो कल तक जरूर इस काम को पूरा कर लें।
यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक आपना eKYC नहीं कराया है तो अगले महीने आने वाली 12वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। और eKYC की लास्ट डेट 31 जुलाई है। ऐसे में आज 30 जुलाई है। इस हिसाब से अब आपके पास केवल एक दिन ही शेष रह गया है।
और पढ़िए – Gold Price Update: सोने की खरीदारी में ना करें देरी! कीमत को लेकर मिला यह बड़ा अपडेट, जानें ताजा भाव
ऐसे करें अपना ई-केवाईसी
- ई-केवाईसी (eKYC) के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान को ओपन कर लें।
- यहां pmkisan.gov.in टाइप करें। अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज नजर आने लगेगा।
- अब इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा दिखेगा। इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
- अब इसमें Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आएगा। इसे दिये गये बाक्स में टाइप कर दें।
- आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहा जाएगा। इसे टैप कर दें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा। इसे भरने के बाद सबमिट पर टैप कर दें।
- यदि सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आपको नजर आएगा। यदि ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है।
- यदि आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज नजर आयेगा।
क्या है पीएम किसान योजना?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत छोटे मझोले किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायती दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह किस्त हर चार महीने में आती हैं। यानी किसानों के खाते में साल में तीन बार इस योजना के तहत 2000-2000 रुपये भेजे जाते हैं। केंद्र सरकार यह पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। अब तक तक दो-दो हजार रुपये की 11 किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर किये जा चुके हैं।
कब तक आएगा 12वीं किस्त का पैसा?
आपको बता दें कि पीएम किसान स्कीम के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच की अवधि के लिए दिया जाता है। दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस बार पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के पैसे 31 मई, 2022 को पीएम मोदी ने शिमला में ट्रांसफर किया था। 2022 की दूसरी किस्त का पैसा 1 सितंबर 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जानें की बात सामने आ रही है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines