PM Kisan: पीएम किसान की 12वीं किस्त की तैयारी तेज, पैसा चाहिए तो कल तक जरूर करा ये काम !

PM Kisan 14th Installment
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त की तैयारी तेज कर दी है। वहीं जिन किसानों ने अबतक अपना ई-केवाईसी (eKYC) नहीं कराया है वो कल तक जरूर इस काम को पूरा कर लें।

यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक आपना eKYC नहीं कराया है तो अगले महीने आने वाली 12वीं किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। और eKYC की लास्ट डेट 31 जुलाई है। ऐसे में आज 30 जुलाई है। इस हिसाब से अब आपके पास केवल एक दिन ही शेष रह गया है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

ऐसे करें अपना ई-केवाईसी

  • ई-केवाईसी (eKYC) के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान को ओपन कर लें।
  • यहां pmkisan.gov.in टाइप करें। अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज नजर आने लगेगा।
  • अब इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा दिखेगा। इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्‍लिक कर दें।
  • अब इसमें Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आएगा। इसे दिये गये बाक्स में टाइप कर दें।
  • आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहा जाएगा। इसे टैप कर दें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा। इसे भरने के बाद सबमिट पर टैप कर दें।
  • यदि सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आपको नजर आएगा। यदि ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है।
  • यदि आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज नजर आयेगा।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत छोटे मझोले किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायती दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह किस्त हर चार महीने में आती हैं। यानी किसानों के खाते में साल में तीन बार इस योजना के तहत 2000-2000 रुपये भेजे जाते हैं। केंद्र सरकार यह पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। अब तक तक दो-दो हजार रुपये की 11 किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर किये जा चुके हैं।

विज्ञापन

कब तक आएगा 12वीं किस्त का पैसा?

आपको बता दें कि पीएम किसान स्कीम के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच की अवधि के लिए दिया जाता है। दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है। इस बार पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के पैसे 31 मई, 2022 को पीएम मोदी ने शिमला में ट्रांसफर किया था। 2022 की दूसरी किस्त का पैसा 1 सितंबर 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जानें की बात सामने आ रही है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ