PM Kisan Samman Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के बाद अब देशभर के 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों को अगली किस्त यानी 15वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सरकार की ओर से इसकी तैयारी शुरू हो गई है और उम्मीद की जा रही है कि नवंबर या फिर दिसंबर के महीने में लाभार्थी किसानों के खाते में 15वीं किस्त का पैसा सरकार ट्रांसफर कर सकती है।
इस बीच खबरों आ रही है कि गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने वालों पर सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में खबरें आ रही है कि बिहार सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ उठाने वाले अपात्र लोगों से पैसे वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
बताया कि बिहार सरकार ने करीब 81,000 अपात्र किसानों से पैसा वापस लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये वो लोग हैं जो इनकम टैक्स चुकाने या फिर अन्य कारणों से इस योजना का लाभ पाने के हकदार नहीं है।
यह भी पढ़ें- 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, किस्त में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी
गौरतलब है कि केंद्र सरकार आर्थिक रुप से कमजोर किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर भूमि धारक किसान परिवारों को 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
बिहार सरकार के निदेशक (कृषि) आलोक रंजन घोष के मुताबिक पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि राज्य में 81,595 से अयोग्य किसानों के खाते में इस निधि के पैसे गए हैं। अब इन सभी किसानों से पैसे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जानें- जनरल टिकट पर आप कितनी ट्रेन बदलकर कर सकते हैं सफर?
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
10 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
13 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
13 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
16 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
19 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
21 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines