PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 8.50 करोड़ से ज्यादा देश भर के किसानों 14वीं किस्त के बाद अब अगली किस्त यानी 15वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर अभी इस योजना की 15वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
इस बीच मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सरकार नवंबर या फिर दिसंबर के महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद के रूप में सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद कर रही है। सरकार 6000 रुपये को हर साल 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के जारी करती है।
इस बीच खबरें आ रही है PM Kisan Samman Nidhi की 14वीं किस्त की तरह 15वीं किस्त का भी लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा जिन्होंने अब तक आपना ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको जल्द से जल्द इन दोनों काम करा लेना चाहिए।
आपको बता दें कि जो किसान अपने PM Kisan Samman Nidhi खाते का ई-केवाईसी नहीं कराते हैं उनका 15वीं किस्त का पैसा अटक सकता है। दरअसल इस योजना में किसी तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने इसके नियमों को कड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें- IRCTC लाया केरल घूमने का शानदार पैकेज, जानें किराया समेत तमाम जानकारी
इतना ही नहीं अगर आपने PM Kisan Samman Nidhi के लिए अपना पंजीकरण करा रखा है तो आपको एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए की आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके साथ ही आपको इस योजना के तहत अपने स्टेट्स के बारे में भी पता कर लेना चाहिए कि आपके पंजीकरण में कोई दिक्कत तो नहीं है।
यह भी पढ़ें- UIDAI जारी करता है चार तरह का Aadhaar Card, ऐसे पहचानें अंतर
ऐसे चेक करें अपना स्टेट्स
- इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प चुनें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स में कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- अब सबमिट करने के बाद आपको अपना स्टेट्स दिखने लगेगा।
- पात्रता, लैंड सिंडिंग और ई-केवाईसी के आगे यस लिखा है तो आप पीएम किसान योजना के पात्र हैं और अगर नो लिखा है तो आप इसके पात्र नहीं है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines