Pankaj Mishra
Read More
Holi 2023: ऐसे तो होली 8 मार्च बुधवार को है। लेकिन देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसान इस साल होली 27 फरवरी सोमवार को ही मनाने जा रहे हैं। दरअसल 27 फरवरी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को होली से पहले बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) का पैसा डीबीटी के जरिये किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। दरअसल 27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन है। बी एस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री हाई टेक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह किसान सम्मान की नई किस्त जारी करेंगे।
आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि को शुरू हुए चार साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल पहले 24 फरवरी 2019 में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) को लॉन्च किया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के तहत 16,000 करोड़ रुपये की जारी की थी। इस राशि को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था।
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। इस हिसाब से होली से पहले लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।
यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारी 8 मार्च नहीं इस दिन मनाएंगे होली!
आप अपनी किस्त का स्टेटस खुद भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां जाने पर आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा। इस पर क्लिक करें और बेनिफिशियक स्टेटस के विकल्प को चुनें। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और गेट डेटा पर क्लिक करें। आपकी किस्त का स्टेटस आपको पता चल जाएगा। अगर पैसा नहीं मिला है तो आप टोल-फ्री हेल्पालाइन का भी सहारा ले सकते हैं।
पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन- 011-24300606
पीएम किसान एक और हेल्पलाइन- 0120-6025109
ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in
यह भी पढ़ें- मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम
पीएम किसान पोर्टल पर दी गई सूचना के मुताबिक सभी किसानों को ये जानकारी दे दी गई है कि उन्हें किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) पाने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो आपके खाते में ये रकम नहीं आई होगी। लिहाजा इसे चेक करें और अगर ई-केवाईसी पूरा नहीं हो तो फौरन करा लें। इसके बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा।
आपको पीएम किसान योजना (PM Kisan 13th Installment) के अंतर्गत अपने स्टेटस और लाभार्थी लिस्ट की भी जांच करनी चाहिए। Beneficiary List की जांच करने पर अगर आपका नाम नहीं दिखता है तो संभावन है कि आपके आवेदन में गड़बड़ी है। इसे सुधारने के लिए आप पोर्टल पर और नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर ऑफलाइन जाकर सुधार करा सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।