PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़े देशभर के लाखों किसानों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपको भी पीएम किसान योजना की अगली यानी 12वीं किस्त का इंतजार है तो आपको एक जरूरी काम इसी महीने के अंत तक पूरा करना होगा। अगर आप 31 अगस्त 2022 तक पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी (KYC Update) अपडेट नहीं करते हैं तो आपको खाते में अगली किस्त के 2000 रुपये नहीं आएंगे।
अभी पढ़ें – Aadhaar Benefits: पेंशनभोगियों को मिलते हैं आधार से जुड़े ये 3 फायदे, क्या आपने दिया ध्यान?
दरअसल सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए हाल ही में ई-केवाईसी की डेडलाइन एक महीने बढ़ाई थी। किसानों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र ने पीएम किसान योजना के केवाईसी प्रोसेस को पूरा करने की समय सीमा 31 जुलाई 2022 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दी थी।
गौरतलब है कि सरकार ने सभी पीएम किसान पंजीकृत किसानों के लिए अपना ईकेवाईसी पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ‘पीएमकिसान पंजीकृत किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य है। पीएमकिसान पोर्टल पर ओटीपी आधारित ईकेवाईसी उपलब्ध है। या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।’
नरेंद्र मोदी सरकार की फ्लैगशिप योजना की 12वीं किस्त आने वाली है। ऐसे में जल्द से जल्द eKYC पूरी कर लें। किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, लाभार्थी पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606,155261 पर संपर्क कर सकते हैं।
सरकार ने साफ किया है जिन किसानों के पास राशन कार्ड है वे PM Kisan Samman Nidhi की ऑफिशियल वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, आपके पास खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। साथ ही वेबसाइट पर राशन कार्ड नंबर के साथ-साथ मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी (PDF) अपलोड करना भी जरूरी है।
ऐसे करें ई-केवाईसी
सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
पेज पर e-KYC पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। आधार नंबर डालें और सर्च करें।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
पेज पर OTP डालकर सबमिट करें।
आधार रजिस्टर्ड मोबाइल OTP डालें और आपका e-KYC हो जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के दौरान राशन कार्ड की जानकारी जरूरी
इसके साथ ही सरकार ने पीएम किसान स्कीम के नियम में बड़ा बदलाव करते हुए, अब रजिस्ट्रेशन के दौरान राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी देना जरूरी कर दिया गया है। अब आपको रजिस्ट्रेशन करते वक्त राशन कार्ड को भी अपलोड करना होगा वरना आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही सरकार ने योजना के लाभ को जारी रखने के लिए ई-केवाईसी करना भी अनिवार्य कर दिया है। दरअसल सरकार ने पीएम किसान निधि योजना में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह बदलाव किया है। इस योजना में परिवार का एक सदस्य पति या पत्नी ही पैसा ले सकता है।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
www.pmkisan.gov.in पर जाने के बाद दाईं तरफ फार्मर कार्नर ऑप्शन नजर आएगा।
इस विकल्प के अंदर किसान सम्मान निधि से जुड़ी कई चीजें दी हुई हैं।
नए रजिस्ट्रेशन के लिए आपको न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
इसके बाद दिए हुए कॉलम में अपना आधार कार्ड, नंबर,राज्य, कैप्चा कोड भरना होगा. इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर सामने आएगा।
फॉर्म में राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी, आधार कार्ड अथवा मांगी हुई सभी जानकारी आपको भरनी होगी।
साथ ही दस्तावेजों की सफ्ट कॉपी भी अपलोड करना होगी। आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
इस दिन आएगी 12वीं किश्त
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर की जाती है। अब तक टाइमिंग के मुताबिक 11वीं किश्त का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। अब अगल किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच आएगी।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, एक ही क्लिक में जानें कीमत
गौरतलब है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Nidhi) के तहत देख के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 31 मई 2022 को 11वीं किश्त के 2000 रुपये आ चुके हैं। अब किसानों के 12वीं किश्त का इंतजार है। गौरतलब है कि पीएम किसान स्कीम के तहत केंद्र सरकार की ओर से लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जो 2,000 रुपये की तीन समान किश्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
G7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
6 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
11 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
12 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
13 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
13 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
14 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
17 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
18 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
18 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines