हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Kisan Samman Nidhi Good News : देश के 9 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खबर, जानें किस्त में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी

PM Kisan Samman Nidhi Good News : देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yogna

PM Kisan Samman Nidhi Good News :  देशभर के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। 14वीं किस्त के बाद 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे करीब 9 करोड़ किसानों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। खबरों के मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार किसान सम्मान निधि  स्कीम के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना 6000 रुपये की रकम में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi की बढ़ सकती है किस्त

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये सालान करने पर विचार कर रही है। सबकुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वीं किस्त के आने से पहले इसका ऐलान कर सकते हैं और अगली यानी 15वीं किस्त बढ़ी हुआ आ सकती है।

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi की किस्त 6,000 से बढ़कर 9,000 हो सकती है

अगर ऐसा होता है तो किसानों को  3000 रुपये का सालान फायदा होगा। यानी किसानों को हर चार महीने पर 2,000 रुपये के बदले 3,000 रुपये मिल सकती है। यानी हर किस्त में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi की किस्त में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं किसान

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी लंबे समय से इस राशि में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल किसानों को 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में सरकार उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करती है।

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi की 15 वीं किस्त के लिए करना होगा ये काम

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के बाद अब देशभर के लाभार्थी किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि किसानों को 15वीं किस्त का पैसा पाने के लिए अपने खाते ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना जरूरी होगा। जिन किसानों ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं हुआ है, इनके खाते में 15वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपने दोनों काम नहीं कराया है तो इसे जल्द से जल्द करा लें। वरना आप इसके लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – 7th Pay Commission Good News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन DA Hike का होगा ऐलान !

और पढ़िए –बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola