PM Kisan Yojana: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। 13वीं किस्त के बाद अब जल्द ही आपके खाते में 14वीं किस्त का पैसा आ सकता है। सरकार की ओर से 14वीं किस्त को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले 27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की थी। 13वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार ने 16000 करोड़ रुपये से अधिक रुपये जारी की थी। जिसका देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिला। किसान भाई 13वीं किस्त के बाद अब 14वीं किस्त को लेकर उत्साहित हैं। वे जानना चाहते हैं कि अब 14वीं किस्त का पैसा उनके अकाउंट में कब आएगा।

विज्ञापन

14वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी है जरूरी

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के जारी होने की तारीख को लेकर अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे पहले आप इस योजना का फायदा उठाने के लिए केवाईसी और सारी बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कर लें। जिन लोगों ने ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाया है और ना ही अपने खाते को आधार लिंक नहीं करवाया है, वो झटपट इन कामों को पूरा कर लो। अगर आप समय रहते ऐसा नहीं करते हैं तो 13वीं की तरह आपकी 14वीं किस्त भी अटक सकती है।

विज्ञापन

ऐसे करें ई-केवाईसी

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • पेज पर e-KYC पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। आधार नंबर डालें और सर्च करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • पेज पर OTP डालकर सबमिट करें।
  • आधार रजिस्टर्ड मोबाइल OTP डालें और आपका e-KYC हो जाएगा।

और पढ़िए – Aaj Ka Mandi Bhav: सरसों, मूंग और चना के नए रेट आए सामने, देखें- क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा

विज्ञापन

ये है सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 13th Installment) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।

इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।

विज्ञापन

आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ