PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना के देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए जरूरी है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने पीएम सम्मान निधि के चौदहवी किश्त जारी करने तैयारी तेज कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो पीएम किसान योजना की 14वीं इस इस महीने के आखिरी सप्ताह यानी 30 जून तक जारी कर दिया जाएगा।
इस बीच खबरें आ रही है कि एकबार फिर बड़ी संख्या में किसानों की प्रधानमंत्री किसान समान निधि बंद हो सकती है। दरअसल सरकार ने इसके लिए ई केवाईसी, भूलेख अंकन और आधार कार्ड अपडेट को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने ई केवाईसी, भूलेख अंकन और आधार कार्ड अपडेट को अपडेट नहीं किया है वो 23 जून इस काम को पूरा कर लें। पिछली बार की जिन किसानों के दस्तावेज पूरे नहीं हुए है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने भी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो आप अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं। जिन लोगों ने ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाया है और ना ही अपने खाते को आधार लिंक नहीं करवाया है, वो झटपट इन कामों को पूरा कर लो। अगर आप समय रहते ऐसा नहीं करते हैं तो 13वीं की तरह आपकी 14वीं किस्त भी अटक सकती है।
ऐसे करें ई-केवाईसी
- सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
- पेज पर e-KYC पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। आधार नंबर डालें और सर्च करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- पेज पर OTP डालकर सबमिट करें।
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल OTP डालें और आपका e-KYC हो जाएगा।
कब आएगा 14वीं किस्त का पैसा
इससे पहले 27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की थी। 13वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार ने 16000 करोड़ रुपये से अधिक रुपये जारी की थी। जिसका देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिला। खबरों के मुताबिक किसान भाई के खाते में 14वीं किस्त का पैसा 30 जून तक आस सकता है।
आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।
ये है सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।
इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
28 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
40 mins ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
1 hr agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
6 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
6 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
7 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
7 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
8 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines