PM Kisan Yojana Latest Update : देश के करीब 12 करोड़ किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबरों की मानें केंद्र सरकार जल्द ही किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में जून यानी इस महीने के अंतिम सप्ताह में आ जाएगा। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक 14वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा 30 जून तक ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलाना या फिर पुष्टि नहीं हुई है। लिहाजा कयासों का बाजार गर्म है। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी 2023 को जारी किया था।
आपको बता दें कि सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता करती। यह पैसा केंद्र सरकार 2000-2000 रुपये 3 किश्तों में देती है। इसकी पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किश्त अगस्त से नवंबर तक और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।
ये है सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।
इस योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है।
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 14वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
1 hr ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
2 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
6 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines