PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों के हित में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों के खाते में कुछ रकम भेजी जाती है। ये रकम किस्तों में दी जाती है। जब से इस स्कीम की शुरुआत हुई है तब से अब तक 17 किस्तें आ चुकी हैं। अब 5 अक्टूबर को इसकी 18वीं किस्त आने वाली है। किसानों के लिए क्यों और कब इस योजना की शुरुआत हुई थी? अब तक कितने पैसे इस योजना के तहत दिए जा चुके हैं? पढ़िए सबकुछ।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम किसान योजना को किसानों और उनके परिवारों को सहायता देने के लिए शुरू किया गया था। पहले इस योजना को तेलंगाना सरकार ने रायथु बंधु योजना नाम से लॉन्च किया था। जिसमें किसानों को सीधे इसकी रकम दी जाती थी। उस समय खाते में पैसे नहीं आते थे। इसके बाद 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट में इस योजना को राष्ट्रव्यापी परियोजना के तौर पर लागू कर दिया गया। पीएम मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस योजना की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि इस योजना में किसानों को 4 में 3 किस्तें दी जाती हैं, जिसमें दो-दो हजार रुपये मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: 18वीं किस्त नहीं आए तो घबराएं न किसान! PM Kisan Nidhi Yojana से जुड़ी समस्याओं के लिए है ये नंबर
18 किस्तों तक कितने रुपये बांटे गए?
इस योजना के शुरू होने से लेकर अब तक 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 18वीं किस्त में 20 हजार करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। पहली किस्त से अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जारी किए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, 11 करोड़ से ज्यादा किसान इसका लाभ ले रहे हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो ये ऐसा राज्य है जहां पर इस योजना के तहत सबसे ज्यादा रुपये दिए गए।
आपको बता दें कि इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है। इसमें वह किसान शामिल हैं जिसने पास खेती करने के लिए जमीन है। ये जमीन 2 हेक्टेयर तक होनी चाहिए। इससे ज्यादा वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें: NCR में 5.35 लाख में मिल रहे फ्लैट! जल्दी से उठाएं इस योजना का लाभ
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
19 mins ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
3 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
5 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
5 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines