PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी करने का ऐलान 5 अक्टूबर 2024 को किया गया, लेकिन अभी भी योजना का लाभ उठाने वाले कुछ लोग हैं जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18वीं किस्त के पैसे नहीं मिले। सरकार की ओर से कुल 20 हजार करोड़ रुपये के करीब पैसों लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि, अगर आपको भी अभी तक बैंक अकाउंट में किस्त के पैसे नहीं मिले हैं, तो आइए जानते हैं कि कैसे आप 18वीं किस्त के 2 हजार रुपये हासिल कर सकते हैं।
क्या है पीएम किसान की किस्त न आने की वजह?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये न मिलने की कई वजह हो सकती हैं। इन वजहों में से एक केवाईसी प्रोसेस को न अपनाना भी है। अगर आपने केवाईसी (Know Your Customer) वेरिफिकेशन नहीं किया है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान की 18वीं किस्त नहीं आएगी। आप केवाईसी करवाने के लिए नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्रोसेस को भी अपना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 सरकारी बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर तगड़ा ब्याज
2000 रुपये न मिलने पर यहां करें शिकायत
अगर आपके बैंक खाते में अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के 2000 रुपये नहीं आए हैं और केवाईसी प्रोसेस भी पूरा कर चुके हैं, तो आप पैसे प्राप्त करने के लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार के बीच आप हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इस ईमेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in pmkisan-funds@gov.in पर मेल कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। टोल फ्री नंबर 1800-115-526 और हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर भी आप संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप चाहें तो पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को एंटर करना होगा।
ये भी पढ़ें- Adani समेत ये 3 Stocks करा सकते हैं जबरदस्त Profit, लॉन्ग टर्म के लिए भी बेस्ट
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
10 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
11 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
11 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
12 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
13 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
15 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
16 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
17 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
18 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines