PM Kisan Nidhi 17th Instalment Check Process: 9 जून, रविवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों द्वारा शपथ लेने के बाद देश में फिर से मोदी सरकारी बन गई है। 10 जून, सोमवार को मोदी 3.0 सरकार का पहला दिन रहा और पहले ही दिन सरकार की ओर से किसानों को बड़ी सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17वीं किस्त को किसानों के जारी कर दिया गया है। तीसरी बार मोदी सरकार बनते ही 9.3 करोड़ किसानों को 17वीं किस्त का फायदा देते हुए करीब 20 हजार करोड़ रुपये बांटे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत 17वीं किस्त के पैसे दे दिए हैं। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं और अपने बैंक खाते में किस्त के पैसे चेक करना चाहते हैं, तो आइए आपको इसका तरीका बताने के साथ-साथ 17वीं किस्त के पैसे बैंक खाते में न आने पर कहां शिकायत करनी चाहिए? इसके बारे में भी बताते हैं।
Pradhan Mantri Kisan Nidhi Samman Nidhi Scheme
किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि है। इसके तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। केंद्र सरकार की इस योजना की शुरुआत साल 2019 में 24 फरवरी को हुई थी। पीएम किसान योजना के तहत एकसाथ नहीं बल्कि 6000 रुपये को 2000-2000 रुपये करके भेजे जाते हैं।
फरवरी के बाद जून में ट्रांसफर हुए पैसे
साल के हर तीसरे से चौथे महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में पैसे भेजे जाते हैं। आखिरी बार फरवरी में 16वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद अब मोदी 3.0 सरकार के पहले दिन 17वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।
कैसे चेक करें 17वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं?
- प्रधानमंत्री किसान निधि सम्मान निधि के पोर्टल (PM Kisan) पर जाएं।
- अपने रजिस्टर्ड नंबर को एंटर करके वेबसाइट में लॉगिन करें।
- होम पेज पर दिख रहे “किसान कॉर्नर” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद बेनिफिश्यरी लिस्ट” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां कुछ जानकारी जैसे- राज्य, तहसील, जिला, ब्लॉक और अपने गांव की डिटेल्स भरें।
- “Get Report” के बटन पर क्लिक करें, आपको बेनिफिश्यरी लिस्ट में अपना नाम शो हो जाएगा।
लिस्ट में नाम न होने पर यहां कर शिकायत
अगर आपका लिस्ट में नाम नहीं दिख रहा या फिर आपके बैंक खाते में पीएम किसान की 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो आप इसके लिए हेल्पलाइन नंबर- 1800-115-5525 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SBI की खास स्कीम दे रही है करोड़ों ग्राहकों को फायदा! ऐसे मिलेगा 7.90% ब्याज
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
2 hrs agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
3 hrs ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
3 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
8 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
9 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
9 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
10 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines