PM Kisan: देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों और किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) और पीएम श्रम योगी मानधन योजना (Pradhanmantri Shram Yogi Maandhan Yojana) काफी लोकप्रिय हैं।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को नवरात्र से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा !
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PMKSNY) के तहत देश के किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना किसानों और श्रमिकों (PMSYM) के लिए एक पेंशन योजना है। इसके तहत लाभार्थी को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 यानी 36000 रुपये सालाना पेंशन दी जाती है।
हर महीने जमा करना होगा प्रीमियम
केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत 31 मई 2019 को की गई थी। इस योजना के लाभ के लिए लोगों को उम्र के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये तक प्रति महीने का योगदान देना होता है। इसके बाद सरकार निवेशक का उम्र 60 साल पूरी होने पर हर महीने तीन हजार रुपये यानी सालाना 36 हजार रुपये पेंशन देगी।
खास बात यह है कि इसमें सरकार भी अपनी तरह से कॉन्ट्रीब्यूशन देती है। यानी आप जितनी रकम जमा करते हैं, उतनी ही सरकार भी अपनी ओर से पैसा जमा कराई जाती है। केंद्र सरकार का यह स्कीम कम आमदनी वाले लोगों के लिए बुढ़ापे का सहारा साबित हो सकता है। लिहाजा बड़ी तादाद में खुद को सरकार की इस योजना से जोड़ रही है।
ऐसे लोग उठा सकते हैं इस योजना का लाभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के जरिए 60 वर्ष की उम्र के बाद उन लोगों को योजना का लाभ मिलेगा जो स्वरोजगार हैं या असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। वहीं, मजदूर भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं या ईपीएफओ, एनपीएस और ईएसआईसी के मेंबर हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
– इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी किसान ले सकता है।
– इसके लिए 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
– 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान देना होगा जो किसान की उम्र पर निर्भर है।
– 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसानों को मासिक अंशदान 55 रुपये देय होगा।
– 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपये जमा करने होंगे।
– 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे।
कैसे पंजीकृत करें
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC) में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। किसान मानधन योजना की वेबसाइट https://maandhan.in/sramyogi पर जाकर भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
अभी पढ़ें – No FASTag: क्या अब हटा दिए जाएंगे सभी Toll प्लाजा? गडकरी ने किया इस बड़े प्लान का खुलासा
अगर आप किसान हैं और पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं तो आपको पीएम श्रम योगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह की कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी. पेंशन योजना के लिए हर माह दिया जाने वाला प्रीमियम भी सम्मान निधि के तहत आने वाली सरकारी सहायता से काट लिया जाएगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
49 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
3 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines